{"_id":"692603c93a6d87313d0994b5","slug":"railway-minister-will-flag-off-gorakhpur-izzatnagar-express-on-27th-in-puranpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1146003-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूरनपुर में 27 को रेलमंत्री दिखाएंगे गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूरनपुर में 27 को रेलमंत्री दिखाएंगे गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस को हरी झंडी
विज्ञापन
- इज्जतनगर स्टेशन तक चलेगी गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस, रेल प्रशासन ने ट्रेन का नियमित शेड्यूल जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस (15009/15010) इज्जतनगर, बरेली स्टेशन तक चलेगी। 27 नवंबर को पीलीभीत के पूरनपुर में आयोजित समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले दिन ट्रेन पूरनपुर से इज्जतनगर तक स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी। दूसरे दिन से नियमित चलाई जाएगी। इसका शेड्यूल भी रे प्रशासन ने जारी कर दिया है।
रेल प्रशासन ने फरवरी 2025 में मैलानी से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन ( छोटी लाइन से बड़ी लाइन) के बाद गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का विस्तार पीलीभीत तक किया था। अब ट्रेन इज्जतनगर तक चलाई जा रही है। रेल प्रशासन से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 27 नवंबर को पहले दिन उद्घाटन स्पेशल बनकर चलेगी। यह ट्रेन पूरनपुर से अपराह्न 3:45 बजे चलेगी और पीलीभीत, भोजपुरा होकर इज्जतनगर पहुंचेगी।
नियमित शेड्यूल के मुताबिक, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस गोरखपुर से रोजाना रात 10:15 बजे चलेगी। दूसरे दिन इज्जतनगर दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह इज्जतनगर से यह ट्रेन अपराह्न 3:10 बजे चलेगी और गोरखपुर दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार इज्जतनगर तक किया गया है, नियमित शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पूरनपुर में एक समारोह आयोजित किया गया जाएगा, जिसकी तैयारी चल रही है।