{"_id":"61d564bcbd57c460bd80033a","slug":"railway-minister-to-flag-off-gomti-nagar-kamakhya-express-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: गोरखपुर वासियों को मिलेगी साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: गोरखपुर वासियों को मिलेगी साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री
Wed, 05 Jan 2022 02:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:58 PM IST
सार
गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन में ट्रेनों का लोड अधिक होने से रेलवे प्रशासन ने रेल मंत्रालय से गोमतीनगर से जम्मूतवी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुरी, गुवाहाटी और कामाख्या के बीच नई ट्रेन की मांग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव छह जनवरी को गोमतीनगर स्टेशन से गोरखपुर के रास्ते चलने वाली गोमतीनगर-कामाख्या नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वह नई ट्रेनों की भी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नई ट्रेन के चलने से पूर्वांचल के लोगों की राह आसान हो जाएगी। यात्री सीधे कामाख्या तक सफर तय कर सकेंगे। गोरखपुर से लखनऊ के बीच आवागमन करने के लिए एक वैकल्पिक ट्रेन मिल जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन में ट्रेनों का लोड अधिक होने से रेलवे प्रशासन ने रेल मंत्रालय से गोमतीनगर से जम्मूतवी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुरी, गुवाहाटी और कामाख्या के बीच नई ट्रेन की मांग की थी। साथ ही लोकल रूटों पर चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रत्येक सोमवार को चलेगी गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस
गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 15078 नंबर की ट्रेन गोमतीनगर से सुबह 10 बजे रवाना होकर बस्ती के रास्ते अपराह्न 2:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। छपरा होते हुए दूसरे दिन 03:30 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में 15077 नंबर की ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को कामाख्या से शाम 6:30 बजे रवाना होकर छपरा होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:40 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।