{"_id":"635b88f4dd52c064f644e679","slug":"railway-increased-security-after-seeing-crowd-in-chhath-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja: छठ में भीड़ देख रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, CCTV से हो रही मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja: छठ में भीड़ देख रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, CCTV से हो रही मॉनिटरिंग
Fri, 28 Oct 2022 01:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:17 PM IST
सार
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक छठ पर्व को ध्यान में रखकर पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से 59 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। नियमित ट्रेनों में 226 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा छपरा, सीवान तथा बलिया स्टेशनों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
छठ में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गोरखपुर जंक्शन पर फोर्स बढ़ा दी गई है। सभी प्लेटफॉर्मों पर सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं वाराणसी मंडल के कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से लगातार ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक छठ पर्व को ध्यान में रखकर पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से 59 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। नियमित ट्रेनों में 226 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा छपरा, सीवान तथा बलिया स्टेशनों पर निगरानी रखी जा रही है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर डॉग स्क्वाड द्वारा सुरक्षा जांची जा रही है। ट्रेनों में स्कॉर्ट की संख्या में बढ़ाई गई है। अपराधियों एवं अवांछनीय तत्वों की पहचान कर धरपकड़ के लिए एआरपीएफ जवानों को सादे वर्दी में लगाया गया है।
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने की स्थिति में ‘क्राउड मैनेजमेंट’ योजना तैयार की गई है। जिसे आवश्यकता अनुरूप लागू किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशनों एवं ट्रेनों के कोचों में विद्युत एवं पीने के पानी की आपूर्ति की गई है।
स्टेशनों पर चिकित्सा व्यवस्था की गई है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा मुहैया कराई जा सके। उन्होंने बताया कि यात्री किसी भी आकस्मिक स्थिति में हेल्प लाइन नंबर-139 पर संपर्क कर सकते हैं।