फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway GM inspected passenger amenities and redevelopment works at the railway station.

Gorakhpur News: रेलवे निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को न हो असुविधा

Sun, 10 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 10 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Railway GM inspected passenger amenities and redevelopment works at the railway station.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों का आवागमन सुगम और सुरक्षित बनाए रखना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म संख्या नौ तथा पांच-छह पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लिफ्ट, एस्केलेटर, वाटर बूथ, पेयजल, पार्किंग और कोच इंडिकेशन बोर्ड की व्यवस्था देखी। प्लेटफॉर्म संख्या नौ पर नए वाटर बूथ और शेड लगाने के साथ परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर और रेल लाइन किनारे पड़ी स्क्रैप सामग्री को हटाने, पौधारोपण कराने और बाउंड्रीवाल की फेंसिंग मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही गेट संख्या दो और चार के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने रेल म्यूजियम सह हेरिटेज प्लाजा का भी दौरा किया। यहां उन्होंने रेलवे की गौरवशाली विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया और म्यूजियम की धरोहरों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed