{"_id":"5fe86d2f8ebc3e3d970afbc3","slug":"railway-employees-will-get-limited-seats-on-passes-in-air-conditioned-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के बाद अब रेलकर्मियों को झटका, वातानुकूलित श्रेणी में पास पर सीमित सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के बाद अब रेलकर्मियों को झटका, वातानुकूलित श्रेणी में पास पर सीमित सीटें
Sun, 27 Dec 2020 04:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने यात्रियों के बाद अब रेलकर्मियों को झटका दिया है। पूजा स्पेशल ट्रेनों में पास पर रेलकर्मियों को सीमित सीटें ही मिलेंगी। नए नियम के मुताबिक ट्रेन के एसी 2 कोच में एक और एसी 3 कोच में दो सीटें ही पास पर आरक्षित होंगी। हालांकि स्लीपर में सीट को लेकर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
नए नियम के इस हिसाब से अगर किसी रेलकर्मी को पास पर अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ जाना है। तो उसे एसी 3 में दो सीटें ही मिलेंगी। तीन सीट का किराया देना होगा। रेलवे ने अभी पूजा स्पेशल में राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए सीटों का निर्धारण किया है।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी कर्मचारियों के लिए सेकेंड में एक और थर्ड एसी में दो सीटें दी हैं। अब स्पेशल किराए वाली ट्रेनों में भी वह व्यवस्था बहाल की गई है। कोविड-19 के कारण 22 मार्च को देशभर में मेल-एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया था। इसके बाद स्पेशल बनाकर ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लेकिन इन ट्रेनों में रियायती टिकटों पर रोक है।
विज्ञापन
साथ सफर करना है तो स्लीपर में बुक कराएं
अगर पासधारक रेल कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ सफर करना है तो उन्हें स्लीपर में टिकट बुक कराना होगा। स्लीपर में पहले वाली व्यवस्था है। पास पर परिवार के जितने सदस्यों का नाम है, उन सभी के टिकट जारी होंगे।