फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway employees will get allowance for duty on national holiday

खुशखबर: रेलवे कर्मचारियों को मिली खास राहत, राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्यूटी करने पर मिलेगा भत्ता

Mon, 14 Dec 2020 04:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Dec 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Railway employees will get allowance for duty on national holiday
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) की पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। विश्राम या अन्य किसी भी दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता मिलेगा।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इज्जतनगर मंडल में राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने की शुरुआत हो गई है। दरअसल, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के बाद भी राष्ट्रीय अवकाश के दिन या विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर पूरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का राष्ट्रीय अवकाश भत्ता बंद हो गया था। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश था।
विज्ञापन


कर्मचारियों की इस समस्या से एआइआरएफ ने रेलवे प्रशासन और बोर्ड को अवगत कराया था। लिहाजा, रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों की समस्या को संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी संरक्षा से जुड़े हजारों कर्मचारी रेलवे स्टेशनों और लाइनों पर कार्य करते हैं। लेकिन उन्हें भत्ता का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed