{"_id":"5e4fc0938ebc3ef3d9091815","slug":"railway-drivers-and-guards-salary-will-be-increase-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के ड्राइवर और गार्ड को मिलेगा सातवें वेतन का लाभ, जल्द लागू होगा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के ड्राइवर और गार्ड को मिलेगा सातवें वेतन का लाभ, जल्द लागू होगा नियम
Fri, 21 Feb 2020 05:05 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Feb 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) को अब सातवें वेतनमान का पूरा लाभ मिलेगा। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) ने मंडल के संबंधित अधिकारियों को वेतनमान संशोधित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से गार्ड, ड्राइवर के वतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
जानकारों के मुताबिक प्रारंभिक वेतन 13500 के आधार पर रनिंग फिटमेंट फैक्टर के रूप में 2.945 से गुणा करने पर बेसिक वेतनमान 39757 रुपये होना चाहिए था। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे में बेसिक वेतनमान 35400 रुपये ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं रेलवे ने रनिंग स्टाफ (लोको पायलट, गार्ड, फायरमैन आदि) के भत्ते में दोगुना की वृद्धि की है। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2017 से अथवा रेल सेवा (संशोधित वेतन) नियमावली 2016 में शामिल करने की तिथि से, जो बाद में हो उसी आधार पर लागू की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे में करीब पांच हजार रनिंग स्टाफ को इससे फायदा होगा। औसतन उन्हें करीब आठ से 20 हजार रुपये तक का लाभ होगा।
विज्ञापन
यात्रा भत्ता को बढ़ाने के लिए रेलकर्मी लंबे समय से मांग कर रहे थे। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और मान्यता प्राप्त रेल यूनियन संगठनों के बीच वार्ता के बाद स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा गया था। वित्त मंत्रालय ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक एनपी सिंह ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधक को 28 मई 2019 को निर्देश जारी किए हैं। बढ़े भत्ते में किलोमीटरेज भत्ता (प्रति 100 किमी), एएलके भत्ता (प्रति 160 किमी), रनिंग रूम सुविधा के बदले भत्ता, शंटिंग ड्यूटी भत्ता, हाई स्पीड गाड़ियों में कार्यरत रनिंग स्टॉफ का ट्रिप भत्ता शामिल है।
4 से 5 हजार किमी करते हैं यात्रा
लोको पायलट या गार्ड एक महीने में औसतन 4 से 5 हजार किमी यात्रा करते हैं। मेल और एक्सप्रेस के लोको पायलट को अभी तक 272 रुपये प्रति 100 किमी यात्रा पर भत्ता मिलता था। अब बढ़कर 530 रुपये हो गया है।
संघर्ष की देन है बढ़ा भत्ता
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि एनएफआईआर के राष्ट्रीय महामंत्री ने निर्णायक संघर्ष किया। बार-बार रेलवे बोर्ड के अधिकारियों पर दबाव बनाया गया। बढ़ा हुआ भत्ता संघर्ष की देन है। महामंत्री ने भत्ता बढ़ने पर हर्ष व्यक्त किया है।
रेलवे में संशोधित भत्ता
श्रेणी किलोमीटरेज भत्ते की नई दर (प्रति 100 किमी.)
लोको पायलट (मेल) 530
लोको पायलट (पैसेंजर) 525
लोको पायलट (गुड्स) 520
लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड वन 403
लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड टू 391
सीनियर सहायक लोको पायलट 391
सहायक लोको पायलट 376
सीनियर सेकेंड फायरमैन 376
सेकेंड फायरमैन 317
मेल, एक्सप्रेस गार्ड 480
सीनियर पैसेंजर, गुड्स गार्ड 475
गुड्स गार्ड 470
सीनियर सहायक गार्ड 280
सहायक गार्ड, ब्रेक्समैन 267
संघर्ष की देन है बढ़ा भत्ता
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि एनएफआईआर के राष्ट्रीय महामंत्री ने निर्णायक संघर्ष किया। बार-बार रेलवे बोर्ड के अधिकारियों पर दबाव बनाया गया। बढ़ा हुआ भत्ता संघर्ष की देन है। महामंत्री ने भत्ता बढ़ने पर हर्ष व्यक्त किया है।
रेलवे में संशोधित भत्ता
श्रेणी किलोमीटरेज भत्ते की नई दर (प्रति 100 किमी.)
लोको पायलट (मेल) 530
लोको पायलट (पैसेंजर) 525
लोको पायलट (गुड्स) 520
लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड वन 403
लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड टू 391
सीनियर सहायक लोको पायलट 391
सहायक लोको पायलट 376
सीनियर सेकेंड फायरमैन 376
सेकेंड फायरमैन 317
मेल, एक्सप्रेस गार्ड 480
सीनियर पैसेंजर, गुड्स गार्ड 475
गुड्स गार्ड 470
सीनियर सहायक गार्ड 280
सहायक गार्ड, ब्रेक्समैन 267