फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway board Instructions to surrender 50 percent of posts

रेलवे बोर्ड ने लिया ये खास फैसला, अब इस खास श्रेणी में ही होंगी भर्तियां, वजह जान लें

Thu, 26 Nov 2020 01:06 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Nov 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
railway board Instructions to surrender 50 percent of posts
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
रेलवे में अब सिर्फ संरक्षा श्रेणी में ही नए पद सृजित होंगे और भर्तियां की जाएंगी। अन्य श्रेणियों के 50 प्रतिशत पदों को सरेंडर कर दिया जाएगा। यानी ये पद समाप्त हो जाएंगे। यही नहीं, दो वर्ष के सृजित पदों पर कोई भी भर्ती अब नहीं की जाएगी, ये पद फ्रीज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर (मेन पॉवर प्लानिंग) अजय झा ने 24 नवंबर को सभी क्षेत्रीय रेलवे एवं सभी प्रोडेक्शन यूनिट के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर नए पद सृजन संबंधित रेलवे बोर्ड की पॉलिसी के संबंध में अवगत कराया है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि फ्रीज किए गए पदों में सिर्फ संरक्षा श्रेणी के ही पद अगले आदेश तक सृजित किए जाएंगे। साथ ही दो वर्षों में सृजित हुए नए पदों पर भर्ती नहीं की जाएगी। हालांकि इसका प्रभाव 15 दिसंबर से होने वाली नई भर्ती प्रक्रिया पर पड़ेगा या नहीं इसका उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में यह भी कहा गया है कि रेलवे यूनियन से समय-समय पर विचार विमर्श कर सुझाव लिया जाए। स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में भी रेलवे बोर्ड के निर्णय से अवगत कराया जाए।
 
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि रेल हित में यह निर्णय अच्छा नहीं है। ट्रेनें बढ़ी हैं, दफ्तर बढ़ रहे हैं और रेलकर्मी नहीं रहेंगे तो काम कौन करेगा। पद सरेंडर होने से रेलकर्मियों को पदोन्नति नहीं मिलेगी। संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed