{"_id":"5f2eea698ebc3e3cf96f664f","slug":"rail-workers-overtime-stop-gorakhpur-city-news-gkp3611176142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों के तबादले की रोक के बाद ओवरटाइम पर भी लगी रोक, इस वजह से खर्च कटौती में जुटा रेलवे बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों के तबादले की रोक के बाद ओवरटाइम पर भी लगी रोक, इस वजह से खर्च कटौती में जुटा रेलवे बोर्ड
Sun, 09 Aug 2020 08:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
रेलवे में अब कर्मचारियों के आवधिक तबादले को रोकने के बाद ओवरटाइम पर भी रोक लगा दी गई है। रेलकर्मियों को अब विशेष परिस्थितियों में ही बुलाया जाएगा।
कोरोना अवधि में नियमित ट्रेनों के निरस्तीकरण और मालढुलाई में कमी आने से रेलवे की आमदनी 58 फीसदी घट गई है। अप्रैल से ही समस्त कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में ही 52 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।
रेलवे बोर्ड और जोनल स्तर के अधिकारी अब अतिरिक्त खर्चों को कम करने के लिए लगातार मंथन में जुटे हैं। विभाग के जानकारों के मुताबिक संरक्षा के अलावा अन्य विभागों में नए पद के सृजन पर भी रोक लगा दी गई है। जितने पद और कार्यरत कर्मी हैं, उनसे ही कार्य लिया जाएगा।