Gorakhpur: चार दवा व्यापारियों की दुकानों पर छापा, नौ दवाओं के लिए गए नमूने
टीम ने सबसे पहले खाटू श्याम फॉर्मा के दुकान और गोदाम की जांच की, जहां पर नारकोटिक्स की दवाओं के रख-रखाव में कमी पाई गईं। टीम ने यहां से कुछ दवाओं के रिकॉर्ड भी लिए। साथ ही फर्म के संचालक मनीष केडिया से कागजात भी मांगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर अब विभाग का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। ड्रग विभाग की टीम ने सोमवार को भालोटिया मार्केट में चार दवा की थोक दुकानों और एक गोदाम पर छापा मारा है। टीम ने नारकोटिक्स की नौ दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने का फैसला लिया है। साथ ही सभी व्यापारियों से नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री का तीन साल का रिकॉर्ड मांगा है।
14 दिन पहले दो करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बाद जिला प्रशासन ने जांच का निर्देश सहायक औषधि आयुक्त का दिया है। इसके बाद सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद, ड्रग इंस्पेक्टर गोरखपुर जय सिंह, देवरिया रुद्रेश त्रिपाठी, महराजगंज शिव कुमार नायक और कुशीनगर के दीपक पांडेय की अगुवाई में टीम दवाओं की थोक मंडी भालोटिया मार्केट पहुंची।
टीम ने सबसे पहले खाटू श्याम फॉर्मा के दुकान और गोदाम की जांच की, जहां पर नारकोटिक्स की दवाओं के रख-रखाव में कमी पाई गईं। टीम ने यहां से कुछ दवाओं के रिकॉर्ड भी लिए। साथ ही फर्म के संचालक मनीष केडिया से कागजात भी मांगे।
इनके ही गोदाम से दो दिन पहले पांच लाख 91 हजार रुपये का ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किया गया था। इसके बाद टीम श्रीश्याम कृपा और सेंट्रल फॉर्मा की दुकान पर पहुंची, जहां से नारकोटिक्स की दवाओं की जांच की। इसके बाद टीम जेके लाइफ केयर, ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची, जहां पर दवाओं की जांच की गई।
नारकोटिक्स का करते हैं काम, लिए गए नौ दवाओं के नमूने
डीएलए ने बताया कि सभी दुकानें नारकोटिक्स की दवाओं का बड़े स्तर पर काम करती है। इनके संचालकों से खरीद और बिक्री के तीन साल के रिकॉर्ड मांगे गए हैं। बताया कि इन दुकानों से नारकोटिक्स की पाइवोनस्पास, जीरोडॉल टी, कफ सिरप कोरेक्स-टी, अल्प्राजोलॉम, कफ सिरप कोडिंटस, रेडीप्राजोल डीएसआर, अल्ट्रासीट, ट्रामाडोल समेत नौ दवाओं के नमूने लिए गए हैं।
करोड़ों की दवाएं बिना बिल वाउचर के मंगाई गईं
भालोटिया मार्केट नशीली दवाओं का केंद्र बनता जा रहा है। इसकी वजह यह है कि करोड़ों रुपये की नशीली दवाएं अवैध रूप से मार्केट में आ रही हैं, जिसका हिसाब नहीं है। यह दवाएं बिना बिल वाउचर के मंगाई जा रही है। इसका खुलासा भी 14 दिन पहले हो चुका है। ब्लीचिंग पाउडर के नाम पर दो करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ी गई थीं। उसी दौरान विभाग को यह भी सूचना मिली थी कि नारकोटिक्स की काफी दवाएं भालोटिया मार्केट में हैं, जिसे विभाग की लापरवाही के कारण व्यापारियों ने हटा दिया।
मैनेज करने के खेल में आगरा से आए एक दवा व्यापारी
बताया जाता है कि आगरा में दवा विक्रेताओं का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। एक दवा व्यापारियों के समूह के पदाधिकारी कुछ व्यापारियों के साथ सम्मेलन में शामिल होने गए हुए थे। एक बिचौलिए के जरिये व्यापारी नेता ड्रग विभाग से कांफ्रेंस कॉल के जरिये वार्ता की। मामला तय भी हो गया, लेकिन अधिकारी ने उस व्यापारी के साथ बैठकर मामले को मैनेज करने के लिए बुलाया।
इस पर रविवार रात ही व्यापारी आगरा से गोरखपुर के लिए चल दिया। लेकिन, इस बीच मामला मीडिया के बीच पहुंच गया। इस पर अधिकारी और व्यापारी मैनेज नहीं कर सके। उस पर प्रशासन का दबाव भी विभाग पर पड़ गया। यही कारण है कि विभाग यह छापा मारकर संदेश दिया है कि मैनेज करने के आरोप निराधार हैं।
सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद ने कहा कि दवाओं के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक पांच दुकानों पर छापा मारकर 13 नारकोटिक्स दवाओं के नमूने लिए गए हैं। साथ ही गुप्ता भाइयों के दुकान और गोदाम भी सील कर दिए गए हैं। मैनेज करने के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।