{"_id":"666b8b78fcb8af59fe04b5d4","slug":"raid-on-second-day-to-check-adulteration-in-pulses-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-588957-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दाल में मिलावट की जांच के लिए दूसरे दिन भी छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दाल में मिलावट की जांच के लिए दूसरे दिन भी छापा
Fri, 14 Jun 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दाल में खेसारी की मिलावट पकड़ने के लिए साहबगंज मंडी, स्पेंसर माॅल, वी मार्ट, असुरन चौराहा की दुकान पर छापा मारकर चार नमूने लिए। टीम ने दो दिन में अरहर और चना दाल के 10 नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी की टीम ने महेवा मंडी सहित अन्य स्थानों से बुधवार को छह नमूने लिए थे। दो दिन में लिए गए 10 नमूने को प्रयोगशाला में भेज दिया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम, विनोद राय, सूचित प्रसाद, उमाशंकर, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।