{"_id":"6619b5e64f78f557730ba404","slug":"raid-on-book-shops-in-bakshipur-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-524534-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बक्शीपुर में किताबों की दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बक्शीपुर में किताबों की दुकानों पर छापा
Sat, 13 Apr 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नकली किताबें और मनमाने रेट पर उनकी बिक्री की शिकायत के बाद शुक्रवार को किताब की दुकानों पर विशेष टीम ने छापा मारा। छापा की खबर के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एक तरफ टीम ने जांच शुरू की तो दूसरी तरफ कई दुकानदारों ने दुकान के शटर गिरा दिए।
टीम को शिकायत मिली थी कि जिले में नकली किताबों को मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है। इससे अभिभावक काफी परेशान थे। शुक्रवार को जांच के लिए पहुंची टीम ने पहले कुछ दुकानों पर ग्राहक बनकर किताबों का रेट पूछा और कुछ किताब खरीदे। इसके बाद उनके स्टॉक का मिलान कराया। किताबों के प्रकाशकों और दामों को लेकर जानकारियां जुटाईं।
बता दें कि एक हफ्ते पहले दिल्ली व गुरुग्राम में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने नकली किताबों की बिक्री का पर्दाफाश किया था। इसके बाद एनसीईआरटी ने गैरकानूनी तरीके से एनसीईआरटी की किताबों को छपवाने के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।