फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rahul Gandhi's membership in Parliament boils over

Gorakhpur News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों में उबाल

Sun, 26 Mar 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's membership in Parliament boils over
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर दिया धरना।संवाद
- सुभाष चौक पर सड़क जाम कर धरना दे रहे 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार, तीन घंटे बाद रिहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राहुुल गांधी के संसद की सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेसियों में उबाल है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना दिया। सड़क जाम कर रहे करीब 70 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन घंटे बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। सुभाष चौक पहुंचकर नारेबाजारी कर धरना दिया। इससे सड़क जाम हो गई। इस दौरान रोकने का प्रयास करने पर पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के लोग तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। संसद में प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते, लेकिन उन्हें दो साल की सजा नहीं दी गई और न ही संसद से डिस्क्वालीफाई किया गया। राहुल ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी, नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पर सवाल उठाया तो सत्ताधारी दल के नेता नाराज हो गए। कहा कि गांधी परिवार ने लोकतंत्र को अपने खून से सींचा। इस परिवार ने देश की जनता की आवाज बुलंद की। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता डरने व झुकने वाले नहीं हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस बस मंगाई और गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेज दी। वहां से तीन घंटे बाद रिहा किया गया।
विज्ञापन

--------
आधे घंटे परेेशान रहे राहगीर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब 12 बजे सुभाष चौक के पास सड़क जाम दिया। इससे मुख्य सड़क पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके चलते आधे घंटे तक राहगीरों को दिक्कत हुई। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर रहे 70 कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। इसमें जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, जयदीप त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, विजयशेखर मल्ल रोशन, वरुण राय, ऋषिकेश मिश्र, गोविंद मिश्र, भागीरथी प्रसाद, धर्मेंद्र पांडेय, शोभा यादव, जुलेखा खातून, दीनानाथ भारती, शंभूनाथ दीक्षित, मधु शर्मा, वशिष्ठ मोदनवाल, आलोक त्रिपाठी, सुनील द्विवेदी, उत्तेज मिश्र, सुबाष राय, मार्कंडेय मिश्र, भरत मणि त्रिपाठी, प्रेमलाल भारती, विनोद दुबे, रमाशंकर यादव, मनोज मणि, शिवशंकर सिंह, रीता देवी, सलीम अली, अवधेश यादव, आनंदशंकर सिंह, रविंद्र मल्ल, पन्नालाल पाठक, रामप्रवेश सिंह आदि शामिल रहे।

-------------
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला दहन
फोटो समाचार 25 डीईओ 151
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा एवं लोकसभा की सदस्यता निरस्त होने पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। शुक्रवार रात मझौलीराज में प्रमुुख चौराहे पर युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में लेकर सारे नगर में भ्रमण किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। पूर्व प्रदेश सचिव ने कहा कि यह फैसला सरकार की ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। इस दौरान दिनेश्वर भारती, शोएब नवाब, मेराज खान, भाऊ खान, राजेश भारती, सिद्धार्थ मिश्रा, बृजेश मिश्र, सौरव मिश्र, अतीक अहमद और अफजाल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed