Gorakhpur: कौंसिल ऑफ नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च के सदस्य चुने गए राधा मोहन
डॉक्टर अग्रवाल को यह चौथा महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। यह कौंसिल दवाओं के क्षेत्र में हो रहे शोध और अध्ययन को नियंत्रित करती है।
विस्तार
राज्यसभा सांसद एवं शिशु -रोग विशेषज्ञ डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल को राज्यसभा के प्रतिनिधि के रूप में "नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च कौंसिल" का सदस्य चुना गया है।
वित्त मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, वित्त मामलों की स्थाई समिति, संसदीय हिंदी सलाहकार समिति के बाद डॉक्टर अग्रवाल को यह चौथा महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। यह कौंसिल दवाओं के क्षेत्र में हो रहे शोध और अध्ययन को नियंत्रित करती है।
डॉक्टर अग्रवाल ने अपने चयन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता सदन(राज्यसभा) पीयूष गोयल तथा संसदीय कार्य मंत्री वी मुरलीधरन को आभार व्यक्त किया है।