फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Radha-Krishna tied in the bond of marriage, echoes of Jai Ghosh

Gorakhpur News: विवाह के बंधन में बंधे राधा-कृष्ण, गूंजे जयघोष

Mon, 27 Nov 2023 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna tied in the bond of marriage, echoes of Jai Ghosh
- चंपा देवी पार्क में चल रहे राधा-कृष्ण विवाह उत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन


- हजारों लोग बने विवाह के साक्षी, भक्तों ने ग्रहण किए प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। श्रीराधा- कृष्ण विवाहोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण की बरात निकाली गई। चंपा देवी पार्क में धूमधाम के साथ राधा-कृष्ण विवाह कराया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार व जयघोष वातावरण में गूंज रहे थे। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत राधा जी के पिता वृषभानु के रूप में मनमोहन जाजोदिया द्वारा पवन सिंघानिया (नंद बाबा) को बरात लेकर आने का निमंत्रण देने से हुई। चंपा देवी पार्क से शुरू होकर सर्किट हाउस होते हुए बरात पुन: चंपा देवी पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। विधि-विधान से राधा-कृष्ण विवाह कराया गया। बरात में बैंड बाजों व रोड लाइट के अलावा काशी से आई टीम डमरू नाद कर रही थी। बरात में गणेश जी, ब्रह्मा जी, शंकर जी व राम जी की झांकियां शामिल थीं। राधा-कृष्ण के लिए लखनऊ से विशेष रथ मंगाया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लक्ष्मण दास, डाॅ. डीके गोस्वामी, रसेंदु फोगला, दिनेश सिंघानिया, उमेश सिंघानिया, नवनीत सिंघानिया, राधा सिंघानिया, अपर्णा सिंघानिया, हर्षित रुंगटा, विभोर सिंघानिया, मधुर सिंघानिया की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला सेवा समिति, राधा दरबार, श्रीश्याम मंडल न्यास, नई उमंग अपनों के संग, मां शाकंभरी भक्त मंडल, एक नई आशा, मारवाड़ी सेवा समिति, जेसीआइ मिड टाउन, भारत विकास परिषद श्री हरि शाखा, रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम गुणगान समिति, गोवत्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।

कोट

पहली बार श्रीराधा-कृष्ण के विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम का आनंद लिया।
पूजा जोशी

इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों का आभार है। पहली बार ऐसा आयोजन देखा है। तीनों दिनों के कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा।
सुमन छापड़िया

राधा-कृष्ण के विवाह उत्सव के हल्दी, मेहंदी, तिलक, गोदभराई और विवाह सहित अन्य सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर बहुत आनंद आया।
सरिता सिंघानिया

इस आयोजन में किसी भी विवाह से ज्यादा मजा आया, क्योंकि ये भगवान का विवाह है। ऐसे समारोह का साक्षी बनकर बहुत ही अच्छा लगा।
रोली खेतान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed