फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Purvanchal MD Shambhu Kumar issued notices to Gorakhpur SE KK Rathore and the Campierganj XEN.

RDSS योजना में धीमी प्रगति:1128 कनेक्शन का लक्ष्य, अब तक सिर्फ 435 ही हुए- MD ने SE और XEN को जारी किया नोटिस

Mon, 22 Jun 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 02:23 AM IST
सार

प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने कहा है कि 112 मजरों में 1128 नए कनेक्शन दिए जाने थे, जबकि झटपट पोर्टल पर मात्र 411 आवेदन ही प्राप्त हुए, जो लक्ष्य का केवल 36.43 प्रतिशत है। इसे अत्यंत खराब प्रगति बताते हुए उन्होंने कहा कि 35 मजरों में 435 कनेक्शनों की व्यवस्था की गई, लेकिन इनमें भी केवल 285 कनेक्शन ही जारी किए जा सके, जो 65.52 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Purvanchal MD Shambhu Kumar issued notices to Gorakhpur SE KK Rathore and the Campierganj XEN.
एमडी शंभु कुमार - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत मजरों तक बिजली पहुंचाने की योजना में बेहद धीमी प्रगति पर पूर्वांचल बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। खराब प्रदर्शन पर बिजली वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता केके राठौर और कैंपियरगंज के अधिशासी अभियंता संजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


बिजली वितरण मंडल प्रथम क्षेत्र में सर्वे के आधार पर 112 मजरों के 1128 घरों तक बिजली कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक केवल 35 मजरों के 435 परिवारों तक ही बिजली व्यवस्था पहुंच सकी है, जिससे योजना की प्रगति पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता को जारी नोटिस में प्रबंध निदेशक ने कहा है कि 112 मजरों में 1128 नए कनेक्शन दिए जाने थे, जबकि झटपट पोर्टल पर मात्र 411 आवेदन ही प्राप्त हुए, जो लक्ष्य का केवल 36.43 प्रतिशत है। इसे अत्यंत खराब प्रगति बताते हुए उन्होंने कहा कि 35 मजरों में 435 कनेक्शनों की व्यवस्था की गई, लेकिन इनमें भी केवल 285 कनेक्शन ही जारी किए जा सके, जो 65.52 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed