फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Question papers of wrong subjects distributed in graduation examination in DDU

गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक की परीक्षा में हुई बड़ी चूक, गलत विषय के बांट दिए प्रश्नपत्र

Sat, 06 Jan 2024 08:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jan 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Question papers of wrong subjects distributed in graduation examination in DDU
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को स्नातक की परीक्षा में बड़ी चूक सामने आई। सुबह 11:30 से 1 बजे के बीच बीए पंचम सेमेस्टर की राजनीति विज्ञान की पेपर कोड पीओएल301 की परीक्षा होनी थी। जब उनके सामने पर्चा आया तो उसका कवर पीओएल301 का था लेकिन सवाल पीओएल302 के थे जिसकी परीक्षा सोमवार को होनी थी। प्रश्नपत्र देख छात्रों ने शोर मचाना शुरू किया। आनन फानन विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को यह परीक्षा विश्वविद्यालय के साथ ही कई अन्य केंद्रों पर भी आयोजित की जा रही थी। इसमें हजारों छात्र-छात्राएं शामिल थीं। गलत प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थी हैरान रह गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। काफी हंगामे के बाद अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


जनवरी को होगी पीओएल301 परीक्षा
प्रश्नपत्र गलत आने पर कुलपति ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया। शनिवार को होने वाली राजनीति विज्ञान विषय पंचम सेमेस्टर पीओएल301 की परीक्षा अब 8 जनवरी सोमवार को निर्धारित समय पर आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओएल 302 की परीक्षा 27 जनवरी को
परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को पीओएल302 के स्थान पर पीओएल301 की परीक्षा मानते हुए परीक्षा को संपन्न कराया जाए। प्रश्न पत्र बुकलेट पर अंकित पेपर कोड पीओएल302 को पीओएल301 पढा जाए। उसी प्रकार परीक्षार्थीयों की ओएमआर शीट पर भी संकेतांक पीओएल301 अंकित करवाया जाए। पीओएल302 की परीक्षा जो 8 जनवरी को निर्धारित थी वो अब 27 जनवरी को दोपहर 2 से 3:30 बजे से अपने पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।

शनिवार को हाेने वाली बीए पंचम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के पेपर कोड पीओएल301 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 8 जनवरी को होगी। वहीं, 8 जनवरी को होने वाली पीओएल302 की परीक्षा 27 जनवरी को होगी।- डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गोरखपुर विश्वविद्यालय


जबरिया कराई जा रही थी परीक्षा: गुआक्टा

गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. केडी तिवारी और महामंत्री प्रो. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में लापरवाहियां जारी है। स्नातक राजनीति शास्त्र पेपर कोड पीओएल 301 की जगह छात्रों को पेपर कोड 302 की परीक्षा जबरिया कराई जा रही थी। पेपर कोड पीओएल301 के लिफाफे में पीओएल302 का पर्चा भेज दिया गया और हर जगह यही पर्चा खुल भी गया। छात्रों के शोर मचाने पर केंद्राध्यक्षों का हाथ पैर फूलने लगा, उन्होंने आनन-फानन में परीक्षा नियंत्रक से संपर्क किया। परीक्षा नियंत्रक का जवाब चौंकाने वाला था, उन्होंने केंद्राध्यक्षों से कहा कि किसी भी कीमत पर परीक्षा होनी चाहिए, छात्रों से कहिए उन्हें एक प्रश्न या दो प्रश्न, कुछ भी आता हो वह परीक्षा दें, उन्हें पास कर दिया जाएगा। जब उन पर दबाव बढ़ा तो उन्होंने आनन-फानन परीक्षा को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed