{"_id":"64a65cd2a4acded49001f7ab","slug":"python-hunt-hen-eating-grain-at-door-in-maharajganj-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर ने मुर्गी को निगला: घर के दरवाजे पर 10 फीट लंबे पाइथन ने किया शिकार, देखने वालों की लग गई भीड़; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर ने मुर्गी को निगला: घर के दरवाजे पर 10 फीट लंबे पाइथन ने किया शिकार, देखने वालों की लग गई भीड़; VIDEO
Thu, 06 Jul 2023 02:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:26 PM IST
सार
निचलौल भगवानपुर कच्ची सड़क के किनारे छेदी के दरवाजे पर मुर्गियां दाना खा रही थीं। जहां पर पहले से शिकार की तलाश में ईंट और तिलहन के डंठल में अजगर बैठा था। अजगर दाना खा रही मुर्गियों के झुंड पर हमला बोल एक मुर्गी को निगल गया।
विज्ञापन
अजगर ने मुर्गी को निगला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में निचलौल क्षेत्र के निपनियां गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दरवाजे पर दाना खा रही एक मुर्गी को विशालकाय अजगर ने शिकार कर लिया। इसी बीच आसपास मौजूद लोगों की नजर अचानक जब अजगर पर पड़ी, तो वह लोग सन्न रह गए। उसके बाद शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मोबाइल फोन के जरिए वन विभाग को सूचना दी। घंटों इंतजार के बाद जब वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
निपनियां गांव के रहने वाले आशीष, जलालुद्दीन, महबूब, हैदर अली, नसरुद्दीन आदि ने कहा कि गांव के पश्चिम आबादी से सटे निचलौल भगवानपुर कच्ची सड़क के किनारे छेदी के दरवाजे पर मुर्गियां दाना खा रही थीं। जहां पर पहले से शिकार की तलाश में ईंट और तिलहन के डंठल में अजगर बैठा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: PM मोदी की आगवानी: गोरखपुर में लुभा रही दीवारों की खूबसूरती, संवर रहे फुटपाथ
अजगर दाना खा रही मुर्गियों के झुंड पर हमला बोल एक मुर्गी को निगल लिया था। अजगर की लंबाई करीब 10 फीट था। वजन करीब 70 से 80 किलो के बीच था।
मधवलिया वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजी गई है। अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों को वन्य जीवों से डरने की जरूरत नहीं है। दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन