फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pune-Gorakhpur Puja Special will make way easier

पुणे-गोरखपुर पूजा स्पेशल से राह होगी आसान, यहां पढ़ें रेलवे से जुड़ी खास जानकारी

Wed, 11 Nov 2020 09:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Pune-Gorakhpur Puja Special will make way easier
स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
पुणे की यात्रा करने वालों के लिए काम की खबर है। त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पुणे से 14 से 23 नवंबर तक गोरखपुर के बीच एक जोड़ी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


02031 पुणे-गोरखपुर पूजा स्पेशल 14 से 21 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तीन फेरों के लिए पुणे से शाम 4.15 बजे चलकर अहमदनगर, मनमाड, भुसावल दूसरे दिन इटारसी, भोपाल, लखनऊ से छूटकर गोरखपुर रात 10.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 02032 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल 16 से 23 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को तीन फेरों के लिए गोरखपुर से देर रात 1.15 बजे चलकर तीसरे दिन पुणे सुबह 8.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


रंगापाड़ा नार्थ-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन आज चलेगी
रेल प्रशासन ने 05605 रंगापाड़ा नार्थ-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन को 11 नवंबर को चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यह ट्रेन रंगापाड़ा नार्थ से सुबह 7.00 बजे चलकर न्यू जलपाईगुड़ी, बरौनी दूसरे दिन हाजीपुर, भटनी, गोरखपुर से सुबह 10.00 बजे छूटकर, गोंडा, लखनऊ, बरेली के रास्ते इज्जतनगर रात 8.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 13 से चलेगी

रेल प्रशासन ने ऐशबाग (लखनऊ) से गोरखपुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन ऐशबाग से 13 नवंबर तथा गोरखपुर से 14 नवंबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।

05070 ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से शाम 4.25 बजे ऐशबाग से चलकर गोंडा, नौगढ़, आनंदनगर से होते हुए गोरखपुर रात 11.55 बजे पहुंचेगी। 05069 गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर से भोर में 3.45 बजे चलकर ऐशबाग सुबह 10.40 बजे पहुंचेगी।

दरभंगा-अमृतसर स्पेशल आज निरस्त रहेगी
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते दरभंगा से 11 नवंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं अमृतसर से 13 नवंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल भी नहीं चलेगी। जबकि अमृतसर से 12 नवंबर को चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। लालगढ़ से 11 नवंबर को चलने वाली 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-हिसार-भिवानी-रोहतक के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed