{"_id":"6570dcaf84f055fda501c29a","slug":"pulled-girls-scarf-for-not-talking-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-391154-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बात न करने पर युवती का दुपट्टा खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बात न करने पर युवती का दुपट्टा खींचा
विज्ञापन
- गुलरिहा थाने में मां ने दर्ज कराया छेड़खानी का केस, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके में युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का आरोपी युवती पर बात करने का दबाव बनाता है और विरोध करने पर एक दिन रास्ते में दुपट्टा खींच लिया। परेशान युवती ने मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने केस दर्ज कराया है। मां ने दी तहरीर में लिखा है कि उसकी बेटी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही है। आरोप है कि पुत्री के साथ गांव का ही एक युवक छेड़खानी करता है।
आरोप है कि वह रोज पुत्री को जबरन उससे बात करने के साथ ही अभद्र टिप्पणी करता है। इसके साथ ही दुपट्टा खींच कर मनमानी करने लगा। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गया।
विज्ञापन
युवक की हरकतों से अजीज आकर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।