{"_id":"5eb548548ebc3e9031065617","slug":"public-work-department-giving-job-to-laborers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मजदूरों को रोजगार दे रहा है लोक निर्माण विभाग, नहीं होना पड़ेगा पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मजदूरों को रोजगार दे रहा है लोक निर्माण विभाग, नहीं होना पड़ेगा पलायन
Fri, 08 May 2020 05:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 May 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के संकट के इस दौर में लोक निर्माण विभाग अधिक से अधिक मजदूरों को काम देने के मुहिम में जुट गया है। गोरखपुर जिले में 17 सड़कों का काम शुरू कराया गया है। इसमें 371 मजदूर काम कर रहे हैं। ऐसे में उन कामों को प्राथमिकता दी गई है जिसमें अधिक से अधिक मजदूरों को काम करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल के बाद जब काम कराने की अनुमति मिली तो ऐसे कामों को शुरू कराया गया जिसमें मजदूरों को काम मिल सके। उन्होंने बताया कि जिन 17 सड़कों का काम शुरू हुआ है। वह 728 करोड़ की परियोजना है। इनमें जो प्रमुख सड़कें हैं हरखापुर सिहावल मार्ग अमर पिपराइच चीनी मिल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इसके बन जाने से चीनी मिल पर जाने के लिए वाहनों को आसान रास्ता मिल जाएगा। इसी प्रकार यूरिया फर्टिलाइजर मार्ग भी बहुत महत्वपूर्ण है इस पर भी काम शुरू हो गया है। यह सड़क फर्टिलाइजर के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा जंगल कौड़िया तुर्कवालिया उनवल बाईपास गोरखपुर महाराजगंज, गोरखपुर देवरिया फोरलेन पर भी काम तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन