{"_id":"66468b4bc10de360d3047104","slug":"public-service-kamakhya-express-reached-830-hours-late-and-12-hours-late-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-560764-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जनसेवा, कामाख्या समेत अन्य ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, हो रही घंटों लेट- जानें इनका का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जनसेवा, कामाख्या समेत अन्य ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, हो रही घंटों लेट- जानें इनका का हाल
Fri, 17 May 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों के घंटों देरी से चलने की समस्या ने यात्रियों कोे परेशान कर दिया है। बुधवार की रात गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस करीब 35 घंटे देरी से गई तो वहीं बृहस्पतिवार को जनसेवा साढ़े आठ घंटे और कामख्या एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से आई। स्टेशन पर यात्री घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-कामख्या एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को शाम 4:25 बजे गोरखपुर आई। ट्रेन के जनरल कोच से उतरे राकेश ने बताया कि इस समय अमृतसर से आने वाली सभी गाड़ियां देरी से चल रही हैं। गर्मी में बहुत परेशानी हुई। उतरकर बहुत राहत मिल रही है।
विज्ञापन
पठानकोट से आ रहे सिद्धार्थ ने बताया कि डायवर्जन की वजह से ट्रेन रास्ते में लेट हो गई। किशनगंज जाना है अभी तक 12 घंटे लेट चल रही है, पता नहीं कबतक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बरौनी-नई दिल्ली छह घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस 15 घंटे, आम्रपाली पांच घंटे, अमरनाथ 11 घंटे, गरीबरथ 13 घंटे की देरी से आई।
किसान आंदोलन की वजह से हो रही लेट
अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से बड़ी संख्या में गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे वह देरी से चल रही हैं। ज्यादा लेट होने से उनको रिशेड्यूल कर दिया जा रहा है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों को चढ़ने में धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। इसके बाद भी सीट पाने से बहुत दूर हैं। जनरल कोच के टॉयलेट तक में लोग बैठ जा रहे हैं।