फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protested against disappearance of Covid vaccine miscreants beat employees in deoria

देवरिया: कोविड वैक्सीन गायब होने पर किया विरोध, नाराज लोगों ने घर में घुसकर कर्मचारियों को पीटा

Fri, 13 Aug 2021 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Aug 2021 03:27 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस को दी नामजद तहरीर। अस्पताल के एक कर्मचारी पर पिटाई का आरोप।

विज्ञापन
protested against disappearance of Covid vaccine miscreants beat employees in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के जिला चिकित्सालय में टीकाकरण का काम कर रहे निजी कंपनियों के दो कर्मचारियों को गुरुवार की रात में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। आरोप है कि सीएमओ ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी कुछ लोगों के साथ आया और  पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सकरापार गांव निवासी शत्रुघन यादव और अंकित सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों का आरोप है कि गुरुवार की दोपहर में वैक्सीन डोज काउंटर पर तैनात एक महिला कर्मचारी ने वैक्सीन की कुछ डोज की हेराफेरी कर दी। इसको लेकर दोनों कर्मचारियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


शाम को करीब 8 बजे सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर कुछ लोगों को लेकर उनके आवास पर आया। इसके बाद दोनों पर हमला बोल दिया। बेल्ट और लात जूतों से पिटाई करते हुए रजिस्टर को फाड़ दिया। इतना ही नहीं पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी कोतवाल विपिन मलिक ने बताया तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed