{"_id":"66848331810ec1455b02e674","slug":"protest-against-opening-of-liquor-shop-near-temple-ruckus-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-608464-2024-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शीतला माता मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने का विरोध, हंगामा- जानें कैसे शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शीतला माता मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने का विरोध, हंगामा- जानें कैसे शांत हुआ मामला
Wed, 03 Jul 2024 12:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
जाफरा बाजार में शराब की दुकान का विरोध करते हुए प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जाफरा बाजार में मंदिर के पास खुल रही देसी शराब की दुकान दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को हंगामा शुरू कर दिया। आबकारी निरीक्षक ने दुकान खोलने का दबाव बनाया तो पार्षद से कहासुनी हो गई जिसके बाद मामला बढ़ गया। तिवारीपुर पुलिस के हस्तक्षेप करने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने जाफरा बाजार में देसी शराब की दुकान का लाइसेंस जारी किया है। मंगलवार की दोपहर में अनुज्ञापी मंदिर के पास दुकान खोलने पहुंचे तो स्थानीय लोग विरोध में खड़े हो गए। अनुज्ञापी की सूचना पर आबकारी निरीक्षक पहुंचे और नियमानुसार शराब की दुकान खोलने की जानकारी देते हुए हटने के लिए कहा तो स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
मंदिर के पास से शराब की दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग करते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पार्षद अभिषेक शर्मा व कल्याणपुर के पार्षद शिवेंद्र मिश्रा भी नागरिकों के समर्थन में पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि प्राचीन शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में रोज श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में मंदिर के पास शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाए।
विज्ञापन