फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prostitution busted in hotel by calling call girls, four arrested including operator

Gorakhpur News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालक संग चार गिरफ्तार- ऐसे हुई कार्रवाई

Sun, 10 Mar 2024 02:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

गीडा थानाक्षेत्र ग्रीन स्पाइस कैफे में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस पहुंची तो रेस्त्रां की आड़ में देह व्यापार का पता चला। अंदर जाने पर देखा गया कि दो कमरों में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे।

विज्ञापन
Prostitution busted in hotel by calling call girls, four arrested including operator
होटल में देह व्यापार का धंधा( सांकेतिक)

विस्तार

गोरखपुर के सहजनवां इलाके के भीटी रावत के पास ग्रीन स्पाइस कैफे में देह व्यापार का शनिवार को भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालक, वेटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संचालक ने पुलिस को बताया कि एक से दो हजार रुपये काॅल गर्ल को देता है और फिर इसके बदले ग्राहक के हिसाब से रुपये वसूल लेता है।
विज्ञापन


पुलिस को संचालक के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के फोटो मिले हैं, जिन्हें होटल में बुलाया जाता है।

पुलिस ने संचालक, वेटर समेत चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दो कॉल गर्ल को भी आरोपी बनाया है, लेकिन उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रेस्टोरेंट संचालक और वार्ड नंबर दस निवासी लुचुई निवासी चंद्रकेतु, बरईपार निवासी प्रमोद चौरसिया, खलीलाबाद शेरपुर निवासी अतामुद्दीन उर्फ गोलू, खलीलाबाद असरफाबाद मो. हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संतकबीरनगर की रहने वाली दो युवतियों को भी देह व्यापार का आरोपी बनाया गया है। सीओ अनुराग सिंह के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्रीन स्पाइस कैफे में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस पहुंची तो रेस्त्रां की आड़ में देह व्यापार का पता चला।

अंदर जाने पर देखा गया कि दो कमरों में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे। आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद करने के बाद पुलिस ने सीओ की तहरीर पर देह व्यापार का केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भिजवा दिया।

एक-एक हजार रुपये में आई थी युवतियां
पुलिस ने पूछताछ की तो युवतियों ने बताया कि एक-एक हजार रुपये लेकर वह आई है। इसके बाद पुलिस ने संचालक व वेटर से पूछताछ की तो उन्होंने कई लड़कियों का फोटो दिखाया। बताया कि ग्राहकों को यही फोटो दिखाकर पसंद करता है और फिर उसी लड़की को बुलाया जाता है।
Trending Videos

पहले भी सामने आए है देह व्यापार के मामले
 सात सितंबर 2023: बड़हलगंज पुलिस ने एक ढाबा पर छापा मारा और चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर देह व्यापार का केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
 30 जनवरी 2023: गुलरिहा पुलिस ने बनगाई गांव के एक मकान में देह व्यापार पकड़ा था। चार युवक और तीन युवतियों पर कार्रवाई की गई थी।


सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर जांच की तो देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed