फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Property of absconding gangster accused in fake nursing home case will be confiscated

Gorakhpur News: फर्जी नर्सिंग होम मामले में फरार गैंगस्टर आरोपी की संपत्ति होगी कुर्क

Mon, 25 Dec 2023 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Property of absconding gangster accused in fake nursing home case will be confiscated

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच (गोरखपुर)। फर्जी तरीके से खोले गए सत्यम नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद दर्ज किए गए गैंगस्टर केस में फरार सत्येंद्र कुमार के घर पर पुलिस ने रविवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया। फरार आरोपी के खिलाफ कोर्ट से 82 जारी हुआ है, जिसे लेकर पुलिस उसके घर पर पहुंची और डुगडुगी बजाकर नोटिस को चस्पा कर दिया। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, भटहट बांसस्थान रोड स्थित सत्यम हॉस्पिटल में 4 जनवरी 2023 को गर्भवती महिला सोनावत की मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। मगर, सुभाष सहित तीन आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे। फिर 16 जुलाई 23 को पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक सुभाष निषाद, उसके बेटे रंजीत निषाद, डॉ. सुनील सरोज एवं सत्येंद्र कुमार के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज पर फर्जी तरीके से नर्सिंग होम का पंजीकरण कराकर वे मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते थे। आरोपी सत्येंद्र तब से ही फरार चल रहा है। रविवार को पुलिस ने पादरी बाजार निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार उर्फ उमादत के घर पर मुनादी कराकर आसपास के लोगों को उसकी करतूत बताई और इसके बाद कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
इसी घटना के बाद मरीज माफिया के खिलाफ शुरू हुआ था अभियान
सत्यम हॉस्पिटल का मामला सामने आने के बाद ही पुलिस ने मरीज माफिया के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बाद पता चला कि कई आठवीं पास और दलाल सांठगांठ करके इस तरह के नर्सिंग होम को संचालित कर रहे हैं। पुलिस ने उन पर गैंगस्टर का केस भी दर्ज किया। अब फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed