फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Project worth Rs 2.5 crore approved

नगर निगम: 20 पार्कों में लगेंगे ओपन जिम

Sat, 14 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Project worth Rs 2.5 crore approved

विज्ञापन
- 2.5 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली मंजूरी


गोरखपुर। शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महानगर के 20 पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के लिए राज्यस्तरीय व्यय वित्त समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन स्तर से शुक्रवार को इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया, जिसके बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ 04 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत शहर के चयनित 20 पार्कों में आधुनिक ओपन जिम लगाए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए करीब 15 प्रकार के अत्याधुनिक जिम उपकरण उपलब्ध होंगे। इन उपकरणों का उपयोग आम नागरिक निशुल्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नगर निगम ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर मिशन निदेशालय को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम की भूमि पर स्थित पार्कों में यह जिम स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक ओपन जिम लगभग 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा, जिससे लोगों को खुले वातावरण में व्यायाम करने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि ओपन जिम की स्थापना के बाद इनके संचालन, रखरखाव और अनुरक्षण की जिम्मेदारी नगर निगम गोरखपुर द्वारा अपने संसाधनों से निभाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के लागू होने से शहर के नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पार्कों में लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed