फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Programs will be organized under Seva Pakhwada

Gorakhpur News: सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम

Sun, 14 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Programs will be organized under Seva Pakhwada
धनघटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्तूबर महात्मा गांधी तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को संठी में लोहरैया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक गणेश पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के दौरान विविध कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की योजनानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान में कार्यकर्ताओं को 17 सितंबर को प्रधामंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हमें पहले से उन कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर लेनी चाहिए जिन्हें रक्तदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान कार्यक्रम हो या नमो मैराथन, सभी कार्यक्रमों में नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष तौर से प्रयास किए जाए। उन्होंने आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए अभी से रूपरेखा तैयार करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed