फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Professional accused who attacked women in Gorakhpur arrested, made five women victims

सिरफिरा गिरफ्तार: 'काला नकाब' पहन करता था महिलाओं पर हमला, प्रेमिका के इस कदम से बना 'पेशेवर'

Sun, 17 Nov 2024 06:52 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 06:52 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी पर महिला मित्र ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल गया था। इसके बाद से वह महिलाओं से नफरत करने लगा। जेल से छूटने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते समय पहली बार 30 जुलाई को झंगहा के सहसड़ाव गांव में एक महिला के सिर और चेहरे पर हमला किया था।

विज्ञापन
Professional accused who attacked women in Gorakhpur arrested, made five women victims
जानकारी देते एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे युवक को झंगहा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झंगहा के राजधानी टोला मंगलपुर निवासी अजय निषाद (20) पुत्र स्वामीनाथ के रूप में हुई। अजय पांच माह में पांच महिलाओं पर रात के अंधेरे में सोते समय चेहरे और सिर पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल था। पुलिस पांच माह से आरोपी का पता लगा रही थी, सीडीआर और सीसीटीवी कैमरे की मदद से अजय की पहचान हुई है।

पुलिस लाइंस में रविवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने महिलाओं पर हुए पांच घटनाओं का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि इसके लिए एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीमें लगाई गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी पर महिला मित्र ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से वह महिलाओं से नफरत करने लगा। जेल से छूटने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते समय पहली बार 30 जुलाई को झंगहा के सहसड़ाव गांव में एक महिला के सिर और चेहरे पर हमला किया था। इसके बाद उसे महिलाओं को मारकर खून देखना अच्छा लगने लगा। इसके पांच माह में पांच घटनाओं को आरोपी ने अंजाम दिया। आरोपी सूरत में पेंट पालिश का काम भी करता है। घटना के बाद वह सूरत निकल जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed