फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prof. Govind Pandey appointed as a member of the Administrative Council of NIT Calicut

Gorakhpur News: एनआईटी कालीकट के प्रशासकीय परिषद के सदस्य बने प्रो. गोविंद पांडेय

Sun, 18 Jan 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prof. Govind Pandey appointed as a member of the Administrative Council of NIT Calicut
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. गोविंद पांडेय को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कालीकट की प्रशासकीय परिषद (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स) का सदस्य नामित किया गया है। उनका नामांकन तीन वर्ष के लिए किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रो. गोविंद पांडेय को एनआईटी, कालीकट के प्रशासकीय परिषद का सदस्य नामित किया गया है। एनआईटी के निदेशक प्रो. प्रसाद कृष्ण ने पत्र के माध्यम से प्रो. पांडेय को इस निर्णय से अवगत कराया है। प्रो. गोविंद इस अंचल के सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद हैं। उन्होंने पर्यावरण अभियांत्रिकी में आईआईटी रुड़की से पीएचडी की है। वह वर्ष 1991 से एमएमएमयूटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से शिक्षक के रूप में जुड़े रहे हैं। वह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोंडा के संस्थापक निदेशक भी रहे हैं। यूनिवर्सिटी में भी कुलसचिव, प्रशासनिक अधिकारी व अधिष्ठाता समेत कई प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed