फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   processing fee waived on vehicles and home loans during festival

मौका बढ़िया, त्योहारों में वाहन और होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क माफ

Tue, 03 Nov 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
processing fee waived on vehicles and home loans during festival
मौका बढ़िया, त्योहारों में वाहन और होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क माफ
विज्ञापन

देवरिया। दीपावली, छठ, क्रिसमस एवं शादी विवाह के लग्न के मद्देनजर बैंकों ने भी व्यवसाय बढ़ाने के लिए खास तैयारी की है। विभिन्न बैंकों ने वाहन, होम एवं प्रापर्टी लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क को माफ कर दिया है। इससे लॉकडाउन के बाद जिन बैंकों में भीड़ अचानक कम हो गई थी, नई योजनाओं के चलते इच्छुक ग्राहक इसकी पूछताछ सहित अन्य कार्यों के लिए बैंकों में जुट रहे हैं। निष्प्रयोज्य हो चुके खातों के मामलों के समाधान के लिए 30 से लेकर 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
एसबीआई का दावा, सबसे कम है ब्याज
एसबीआई भाटपाररानी के शाख प्रबंधक जैनेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान में एसबीआई के लोन पर रेट घटा है। होम लोन पर सात एवं कार लोन पर लगभग आठ प्रतिशत एवं प्रापर्टी लोन पर आठ प्रतिशत ब्याज दर है। योनो एप से आवेदन करने पर प्रोसेसिंग शुल्क शून्य है। साथ ही एनपीए हो चुके खातों को एकमुश्त समाधान योजना के तहत 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक का वाहन लोन बन रहा लोगों की पंसद
जिले के लीड बैंक सेंट्रल बैंक ने पर्व को देखते हुए रिटेल धमाका आफर के तहत गाड़ी, घर एवं पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज नहीं ले रहा है। पहले इस पर .25 चार्ज लग रहा था। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि नवरात्र से लेकर 31 दिसंबर तक वाहन, घर व पर्सनल लोन पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लगेगा। सबसे ज्यादा ग्राहक वाहन लोन को पसंद कर रहे हैं। सारे कागजात पूरे होने पर तीन से छह दिन के अंदर लोन स्वीकृत हो रहा है। इसके अलावा एनपीए खातों के निपटारे के लिए 30 से लेकर 70 प्रतिशत तक की छूट अभी दी जा रही है। व्यापारी वर्ग के लिए प्वाइंट ऑफ सेल मशीन भी मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह पीएनबी ने किए हैं सात हाउसिंग लोन
पीएनबी मुख्य शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि हाउसिंग, कार व प्रापर्टी लोन पर प्रोसेसिंग व डेकोमेंटेशन चार्ज अभी माफ है। रिटेल लोन पर 31 दिसंबर तक छूट दी जा रही है। पिछले माह सात हाउसिंग लोन के प्रस्ताव आए हैं तथा तीन वाहन लोन बैंक ने किए हैं। लॉकडाउन के बाद अब बैंकों में भीड़ भी बढ़ी है। हर सोमवार को ओटीएस योजना में 60 प्रतिशत तक की माफी दी जा रही है।
इलाहाबाद बैंक में प्रोसेसिंग शुल्क पर है अलग-अलग छूट
इंडियन बैंक के बीएम केपी त्रिपाठी ने बताया कि होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क पर 50 प्रतिशत एवं कार लोन पर 75 प्रतिशत माफ किया जा रहा है। हर बैंक के लोन पर अलग-अलग प्रोसेसिंग शुल्क है। एनपीएस खातों का निपटारा करते समय उसका टाइम व स्टेटस देखने के बाद ही छूट निर्धारित किया जाता है।

जिले में कार्यरत हैं कुल 214 बैंक
जिले में राष्ट्रीयकृत, निजी, कोआपरेटिव, भूमि विकास को मिलाकर वर्तमान में कुल 214 बैंक कार्यरत हैं। साथ ही विभिन्न बैंकों के 191 एटीएम का भी संचालन हो रहा है। साथ ही कुल 430 ग्राहक सेवा केंद्रों से जमा व निकासी का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed