फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanka from Betiyahata in Gorakhpur is selling handmade rakhis on social media. She has also connected other

सोशल मीडिया को बनाया रोजगार का अवसर: गोरखपुर की प्रियंका खुद भी बनाती हैं हैंडमेड राखी, 25 महिलाओं को भी जोड़ा

Sun, 13 Jul 2025 02:19 PM IST
रोहित सिंह रजनी ओझा, गोरखपुर
रजनी ओझा, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 02:19 PM IST
सार

आज प्रिंयका सिर्फ राखियां ही नहीं बनातीं बल्कि त्योहारों के लिए गिफ्ट हैंपर, डेकोरेशन आइटम्स और कस्टमाइज गिफ्ट्स भी तैयार करती हैं। उनका काम बढ़ता गया तो रोजगार से महिलाओं को जोड़ना शुरू किया। प्रियंका बताही हैं कि क्वालिटी और डिजाइन पर उनका फोकस होता है। 

विज्ञापन
Priyanka from Betiyahata in Gorakhpur is selling handmade rakhis on social media. She has also connected other
प्रियंका की बनाई हैंडमेड राखियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी संवारने का माध्यम भी बन रहा है। बेतियाहाता की साधारण घर की रहने वाली प्रिंयका ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर न सिर्फ अपने सपने को पूरा करने की शुरुआत की बल्कि अपने साथ 25 महिलाओं को रोजगार भी दिया। तरह-तरह के डिजाइन वाली उनकी बनाई हैंडमेड राखियां बाजार में खूब पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन

दुनिया भर के लिए सबसे मुश्किल दौर कोरोना काल में जब एक झटके में लोग बेरोजगार हो रहे थे, तब प्रियंका के सपनों ने उड़ान भरी थी। तब बाजार बंद थे और लोग अपने घरों में कैद थे। प्रियंका ने समय काटने की बजाए कुछ करने की ठानी। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आने लगा तो हैंडमेड राखियां बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखियों की खूबसूरती और यूनिक डिजाइन की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रही थीं। शुरुआत में लोगों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला तो उन्होंने इसे व्यवसाय का रूप देने का निश्चय किया। आज प्रिंयका सिर्फ राखियां ही नहीं बनातीं बल्कि त्योहारों के लिए गिफ्ट हैंपर, डेकोरेशन आइटम्स और कस्टमाइज गिफ्ट्स भी तैयार करती हैं।
विज्ञापन

उनका काम बढ़ता गया तो रोजगार से महिलाओं को जोड़ना शुरू किया। प्रियंका बताही हैं कि क्वालिटी और डिजाइन पर उनका फोकस होता है। परंपरा और आधुनिकता को शामिल करते हुए वे डिजाइन करती हैं। वे लेस, रेशमी के धागे व अन्य प्रकार की राखियां बना रही हैं। उनकी बनाई कार्टून राखियों को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।

मां और बहन के सहयोग से शुरू किया काम
प्रियंका ने जब इस काम की योजना बनाई तो इसमें मां और बहन ने पूरा सहयोग किया। परिवार के सपोर्ट के कारण वे अपना रोजगार संभाल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed