{"_id":"605ac47a8ebc3e8d2f3e66f1","slug":"private-school-manager-body-found-in-rapti-river-at-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: राप्ती नदी में उतराता मिला प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक का शव, फेसबुक से हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: राप्ती नदी में उतराता मिला प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक का शव, फेसबुक से हुई शिनाख्त
Wed, 24 Mar 2021 10:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:18 AM IST
सार
- मंगलवार को देवरिया जाने की बात कहकर घर से निकले थे राममिलन
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के बिनवापुरी गांव के निकट राप्ती नदी में बुधवार की सुबह एक शव उतराता मिला। जिसे देख लोगों ने शोर मचाया। शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराया। जिनकी पहचान खोड़ा गांव निवासी और एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक राममिलन यादव (60) पुत्र स्व. चांद यादव के रुप में हुई है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह बिनवापुरी गांव के कुछ लोग आवश्यक कार्य से नदी की ओर गए थे। इसी बीच नदी में एक शव उतराता दिखाई दिया। नदी में शव मिलने की जानकारी होने पर खोड़ा निवासी ध्रुवनारायण ने उसकी पहचान अपने पिता राममिलन यादव के रुप में किया।
विज्ञापन
पति के मौत की जानकारी होने पर पत्नी मालती देवी दहाड़ें मारने लगीं। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को राममिलन किसी काम से देवरिया जाने की बात कहकर निकले थे। हालांकि उनके मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
फेसबुक पर वायरल किया गया फोटो
बता दें कि बिनवापुरी गांव के निकट राप्ती नदी में शव उतराता देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस के अथक प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो पा रहा था।
नदी तट पर आए कुछ लोगों ने शव की जानकारी फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके जरिए जानकारी होने पर पुत्र ध्रुवनारायण ने शिनाख्त किया। राममिलन के मिले शव को लेकर लोग पशोपेश में थे। कोई आर्थिक तंगी, कर्ज तो कोई कुछ और ही बयां कर रहा था।
नदी तट पर आए कुछ लोगों ने शव की जानकारी फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके जरिए जानकारी होने पर पुत्र ध्रुवनारायण ने शिनाख्त किया। राममिलन के मिले शव को लेकर लोग पशोपेश में थे। कोई आर्थिक तंगी, कर्ज तो कोई कुछ और ही बयां कर रहा था।