{"_id":"651491d36652dc6df00942f8","slug":"private-nursing-homes-should-also-provide-information-about-family-planning-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-319043-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निजी नर्सिंग होम भी दें परिवार नियोजन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निजी नर्सिंग होम भी दें परिवार नियोजन की जानकारी
विज्ञापन
गोरखपुर। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में परिवार नियोजन की अहम भूमिका है। इस दिशा में निजी अस्पतालों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। नर्सिंग होम भी दंपती को परिवार नियोजन के बारे में परामर्श देना शुरू करें।ये बातें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉ. एके चौधरी ने एक सामाजिक संगठन के सहयोग से आयोजित निजी नर्सिंग होम के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में कहीं।
इस कार्यक्रम के जरिये निजी क्षेत्र के करीब 60,000 दंपती तक प्रति माह परिवार नियोजन का संदेश पहुंचाने की पहल की गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जब गर्भवती प्रसव पूर्व जांच के लिए किसी निजी चिकित्सक के पास आती है तो चिकित्सक की राय की प्रभावशीलता कहीं अधिक होती है। प्रसव पूर्व जांच के दौरान ही दंपती को एक साथ बैठा कर परिवार नियोजन के प्रति उनकी समझ विकसित की जानी चाहिए ।
एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद ने कहा कि सेवाएं देने के साथ ही सभी नर्सिंग होम संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण और नोटिफाइबल बीमारियों के बारे में नियमित तौर पर रिपोर्टिंग भी करें। अभिमुखीकरण कार्यक्रम में 33 निजी अस्पतालों के चिकित्सकों व प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया ।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. अमृता, डॉ. अनामिका, डॉ. वंदना, डॉ. प्रमिला, शहरी स्वास्थ्य मिशन के समन्वयक सुरेश सिंह चौहान, पीएसआई इंडिया संस्था की प्रतिनिधि कृति पाठक, प्रियंका सिंह, एनएचएम से विजय और आदिल आदि मौजूद रहे।