गोरखपुर में नो पार्किंग पर कटेगा चालान: गोलघर में गाड़ी खड़ी की तो भुगतेंगे आप, लगेगा बड़ा जुर्माना
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग में जीडीए की तरफ से दुकानें बनाई जा रही हैं। जल्द ही इनका काम पूरा होने की उम्मीद है। निजी फर्म की क्रेन गोलघर से गाड़ी उठाएगी। इसका जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोलघर में बाजार करने जाने वाले लोगों को एक छत के नीचे पार्किंग और सामानों की खरीदारी की सुविधा मिलेगी। नगर निगम की मल्टी लेवल पार्किंग में जल्द ही दुकानें खुल जाएंगी। जीडीए की ओर से 29 दुकानों को तैयार कराया जा रहा है।
काम पूरा होने पर जीडीए इनको नगर निगम को सौंप देगा। नगर निगम की तरफ से इनका आवंटन इच्छुक व्यापारियों को किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि दुकानें बन जाने के बाद इनका आवंटन किया जाएगा। यहां पार्किंग की व्यवस्था भी बदली जाएगी।
गोलघर में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 29.11 करोड़ रुपये की लागत से जलकल बिल्डिंग के पास मल्टी लेवल पार्किंग बनी है। इसमें बाइक सहित छह सौ वाहनों की पार्किंग हो सकती है। पार्किंग की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पार्किंग की व्यवस्था देख रहे निजी फर्म के कर्मचारी दिनेश सिंह ने बताया कि औसतन 70 बाइक और 50 से 60 कारें खड़ी हो रही हैं। इस पार्किंग में जीडीए की तरफ से दुकानें बनाई जा रही हैं। इन दुकानों की रंगाई पुताई काम हो चुका है।
नगर निगम से आवंटित फर्म उठाएगी गाड़ी
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक दुकानें खुलने से यहां पर लोगों को जरूरत के सामान मिल जाएंगे। इसलिए गोलघर में आने वाले लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के साथ सामान भी खरीद सकेंगे। नगर निगम की तरफ से गोलघर को नो व्हीकल जोन बनाया गया है। लेकिन यह योजना अभी पूरी तरह से अमल में नहीं आ सकी है। नई फर्म का टेंडर फाइनल होने के बाद पूरे गोलघर क्षेत्र में जहां तहां खड़े वाहनों को उठाकर पार्किंग में रखा जाएगा। तब बाइक का 500 रुपये और कार का 1000 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसमें पुलिस शामिल नहीं होगी। पूरी व्यवस्था नगर निगम के हाथ में रहेगी।
इसे भी पढ़ें: अनाथ नवजातों को मिलेगा पौष्टिक दूध: बीआरडी में खुलेगा मिल्क बैंक, मुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन
सबका सहयोग मांग रहे नगर निगम के अधिकारी
गोलघर में बाजार करने वाले लोग मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन नहीं खड़े रहे हैं। क्रेन सर्विस बंद होने से लोगों की मनमानी भी नजर आ रही। बृहस्पतिवार को गोलघर में दुकानों के सामने वाहन खड़े नजर आए। लोग अपने अपने वाहन खड़े करके बाजार करने में मशगूल थे। गोलघर को नो पार्किंग जोन बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारी यहां के व्यापारियों और जनता का सहयोग मांग रहे हैं। बुुुधवार को बैठक करके उन्होंने सभी से अपील की थी।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग में जीडीए की तरफ से दुकानें बनाई जा रही हैं। जल्द ही इनका काम पूरा होने की उम्मीद है। निजी फर्म की क्रेन गोलघर से गाड़ी उठाएगी। इसका जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।