फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   private doctrers demand 2000 ppe kit of cmo

प्राइवेट डॉक्टरों ने सीएमओ से मांगे दो हजार पीपीई किट, ऐसे होगा मरीजों का इलाज

Wed, 22 Apr 2020 11:19 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
private doctrers demand 2000 ppe kit of cmo
PPE KIT - फोटो : अमर उजाला

निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग से दो हजार पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट की मांग की है। विभाग ने एक हजार डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ को कोरोना से बचाव की ट्रेनिंग अब तक दे चुका है। अन्य डॉक्टरों से संपर्क में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


इमरजेंसी सेवा के लिए 60 डॉक्टरों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसे लेकर टीम उनके संसाधनों की जांच करेगी। इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।  सीएमओ डॉ: श्रीकांत तिवारी ने बताया कि निजी डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने का काम एक माह से शुरू है। अब तक एक हजार लोगों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
विज्ञापन


सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाॅफ को निर्देश दिया गया है कि वे पीपीई किट पहन कर ही मरीजों का इलाज करें। बताया कि निजी डॉक्टरों ने दो हजार पीपीई किट की मांग की है, उनकी मांग से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा के लिए आवेदन किया था, उस पर फैसला जांच के बाद ही लिया जाएगा। उन्हें बताना होगा कि वे ट्रेनिंग कहां लिए हैं, उनके पास पीपीई किट कितनी है, सैनिटाइजर, ग्लब्स तथा कोरोना संदिग्ध मरीजों को देखने के लिए अलग कमरा है या नहीं, इसकी जांच के बाद ही उन्हें अंतिम अनुमति प्रदान की जाएगी। ये सारी चीजें नहीं होने पर अस्पताल सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed