फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private bus going to Sonauli overturned uncontrolled 11 injured in gorakhpur

गोरखपुर में हादसा: सोनौली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 11 घायल

Fri, 23 Jun 2023 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चिलुआताल (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चिलुआताल (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jun 2023 11:53 AM IST
सार

 गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से प्राइवेट बस सवारी भरकर सोनौली के लिए जा रही थी। बस में 42 लोग सवार थे। सभी महराजगंज जाने के लिए बस में सवार हुए थे। बस चिलुआताल के चिउटहा पुल के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Private bus going to Sonauli overturned uncontrolled 11 injured in gorakhpur
गोरखपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा पुल के पास बृहस्पतिवार की रात 11.15 बजे सोनौली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 11 लोग चोटिल हो गए। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल राजस्थन के नीशू जोशी (30) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, बस में सवार अन्य लोग दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। घायलों में ज्यादातर लोग महराजगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से प्राइवेट बस सवारी भरकर सोनौली के लिए जा रही थी। बस में 42 लोग सवार थे। सभी महराजगंज जाने के लिए बस में सवार हुए थे। बस चिलुआताल के चिउटहा पुल के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क किनारे बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। बस को पलटता देख पीछे से आ रहे कार सवार ने किसी तरह से पहले तो ब्रेक लगाकर खुद को बचाया और फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना
 

बस पलटने की सूचना पाते ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और वहीं मौके पर सात एंबुलेंस भी बुला ली गई, लेकिन जब यात्रियों को बाहर निकाला गया तो किसी को गंभीर चोट नहीं थी। वह हादसे की वजह से डर गए थे।

घायल ग्यारह लोगों को जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां नीशू की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें: अमर उजाला अलर्ट: गोरखपुर में 10 दिन में हुईं 500 मौतें, इनसे डरें नहीं, बस संभलकर रहें

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि संयोग अच्छा रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं नहीं है। हो सकता है कि चालक नशे में हो। पुलिस जांच कर रही है।

हादसे में यह हुए घायल
महराजगंज के प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र, प्रशांत निवासी नेपाल, कैंपियरगंज के नीलेश, श्याम, महराजगंज के कमलनाथ, शैलेश, रोशन को इलाज के लिए जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। सभी की हालत खतरे के बाहर है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed