{"_id":"5f80c2198ebc3e1a225714fc","slug":"primary-school-students-will-get-food-and-money-for-49-days-gorakhpur-city-news-gkp3687692106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम: 49 दिन का खाद्यान्न एवं रकम मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम: 49 दिन का खाद्यान्न एवं रकम मिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्याह्न भोजन : 49 दिन का खाद्यान्न एवं रकम मिलेगी
गोरखपुर। सरकारी, अनुदानित प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों के लाखों को विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार ने फिर से सौगात दी है। इन बच्चों को अब 49 दिनों का खाद्यान्न और परिवर्तन लागत दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल बंद होने के बाद प्रदेश सरकार ने पहले चरण में 24 मार्च से लेकर 30 जून यानी 76 दिन के एमडीएम का खाद्यान्न कोटेदार के माध्यम से बच्चों को और परिवर्तन लागत बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में प्रेषित कराई थी। जिले के 3222 विद्यालयों में पढ़ने वाले 3,60,702 विद्यार्थियों की इस ेेेेसुविधा का लाभ मिलेगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक का आदेश गोरखपुर के बेसिक शिक्षा कार्यालय में पहुंच गया है।
आदेश के मुताबिक जुलाई और अगस्त के कार्यदिवस को ही योजना से आच्छादित करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को चार किलो 900 ग्राम खाद्यान्न और 243.50 रुपये तो उच्च प्राथमिक विद्यालय के हर विद्यार्थी को सात किलो 350 ग्राम खाद्यान्न और परिवर्तन लागत के रूप में 365 रुपये अभिभावक के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में 60 फीसदी परिवर्तन लागत का हुआ है हस्तांतरण
शासन की मंशा के अनुरूप पहले चरण में परिवर्तन लागत की धनराशि का 60 फीसदी अभिभावकों के खाते में प्रेषित किया जा चुका है। दूसरे चरण की धनराशि शासन की ओर से इसी सप्ताह जारी हुई है। इसे युद्धस्तर पर प्रेषित किया जा रहा है। विभाग के अनुसार पहले चरण की धनराशि प्रेषित करने के बाद ही दूसरे चरण पर फोकस किया जाएगा। अन्यथा किसी विद्यार्थी को दो बार तो किसी को एक बार भी धनराशि प्रेषित नहीं की जा सकेगी।
शासन ने जुलाई और अगस्त में भी मिड-डे मील के खाद्यान्न और परिवर्तन लागत को बच्चों को मुहैया कराने का फैसला लिया है। प्राथमिकता के आधार पर पहले 76 दिन की धनराशि को खातों को प्रेषित किया जाएगा। उसके बाद ही दूसरे चरण के 49 दिनों के खाद्यान्न वितरण और परिवर्तन लागत के हस्तांतरण पर फोकस किया जाएगा।
- बीएन सिंह, बीएसए