फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priceless 8th century Ashtadhatu idol caught at Gorakhpur railway station

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई 8वीं शताब्दी की बेशकीमती अष्टधातु मूर्ति, चार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 08:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Dec 2021 08:32 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेंद्र कुमार निवासी ग्राम बढ़नी, पीपीगंज गोरखपुर, प्रह्लाद प्रसाद निवासी हर्रेया, अंबेडकरनगर, सोनू कुमार ओझा निवासी ग्राम धनगरोह, थाना बिन्यापुर, छपरा बिहार और सुधीर कुमार मिश्रा निवासी सुल्तानपुर थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार के रुप में हुई।
 

विज्ञापन
Priceless 8th century Ashtadhatu idol caught at Gorakhpur railway station
सीबीआई टीम की गिरफ्त में चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर 9 के पास से 8वीं शताब्दी की भगवान बुद्ध के अष्टधातु की मूर्ति के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मूर्ति की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ टीम ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि बरामद मूर्ति को जांच के लिए  भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेंद्र कुमार निवासी ग्राम बढ़नी, पीपीगंज गोरखपुर, प्रह्लाद प्रसाद निवासी हर्रेया, अंबेडकरनगर, सोनू कुमार ओझा निवासी ग्राम धनगरोह, थाना बिन्यापुर, छपरा बिहार और सुधीर कुमार मिश्रा निवासी सुल्तानपुर थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार के रुप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आईजी आरपीएफ की तरफ से पूर्वोत्तर रेलवे में अपराध पर लगाम कसने के लिए 'ऑपरेशन धरोहर' चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सीआईबी फील्ड मुख्यालय इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव और देवेंद्र प्रताप को सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से लाकर बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति बिहार के तस्करों को ले जाकर बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच टीम को तस्करों की लोकेशन रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 9 पर मिली। टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू कर दी और यहां संदिग्ध हालत में चार आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भगवान बुध की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति बरामद हुई। जिसका वजन 12.320 किलो है। आरोपियों ने बताया कि नेपाल से तस्करी कर मूर्ति को बिहार लेकर जा रहे थे। इसके लिए उनकी तस्करों से 12 करोड़ रुपये में डील भी हो चुकी थी।

पूरातत्व विभाग ने की मूर्ति की जांच

टीम ने बरामद मूर्ति की जांच पुरात्तव विभाग गोरखपुर से कराई। जिसकी जांच में पता चला कि बरामद मूर्ति अष्टधातु से बनी 8वीं शताब्दी की अंत्यत ऐतिहासिक व दुर्लभ होने के साथ ही बेशकीमती है। विभाग ने टीम को मूर्ति की जांच से संबंधित प्रमाण पत्र भी दिया। इंटरनेशनल बाजार में बरामद मूर्ति की कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed