{"_id":"612750278ebc3e79e83047a9","slug":"president-kovind-food-will-be-prepared-under-supervision-of-celebrity-cook-rakesh-sethi-in-gorakhpur-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर दौरा: सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी की देखरेख में बनेगा राष्ट्रपति का खाना, 28 अगस्त को निभाएंगे खास भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर दौरा: सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी की देखरेख में बनेगा राष्ट्रपति का खाना, 28 अगस्त को निभाएंगे खास भूमिका
Thu, 26 Aug 2021 02:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:03 PM IST
सार
पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमण के कार्यकाल के दौरान राकेश राष्ट्रपति भवन में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के होटल रेडिशन ब्लू के कारपोरेट एक्जीक्यूटिव व सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी की देखरेख में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए खाना बनेगा। मेन्यू में स्थानीय फूड को भी जगह दी गई है। पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमण के कार्यकाल के दौरान राकेश राष्ट्रपति भवन में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए गए थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 अगस्त को गोरखपुर आएंगे। पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास फिर गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति परिवार के साथ आ रहे हैं। लिहाजा, खास सतर्कता बरती जा रही है। खान-पान की व्यवस्था भी बेहतर बनाई गई है।
होटल रेडिशन ब्लू को नाश्ता व खाना बनाने की जिम्मेदारी मिली है। गोरखपुर आए सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी ने बताया कि करीब 100 वीवीआईपी और वीआईपी के लिए खाना बनाया जाएगा। खाना शाकाहारी रहेगा। मल्टीपल सेलेक्शन हैं। पहले रिफरेशमेंट दिए जाएंगे, फिर स्नैक्स व खाना।
विज्ञापन
प्रोटोकाल के हिसाब से मेन्यू तैयार कराया जा रहा है। राष्ट्रपति का दौरा ऐतिहासिक है। खानपान की व्यवस्था भी एतिहासिक रहेगी। महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह खुद पूरी व्यवस्था की निगरानी में लगे हैं।