{"_id":"668ddd6a3327807f460449a4","slug":"prepare-a-blueprint-for-security-arrangements-for-kanwar-yatra-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-615401-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था का तैयार करें खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था का तैयार करें खाका
विज्ञापन
गोरखपुर। एसपी रेलवे डाॅ. अवधेश सिंह ने मंगलवार को जीआरपी लाइन में क्राइम मीटिंग की। थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था का खाका तैयार कर लें। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराने के साथ ही आरपीएफ व रेलवे के स्थानीय अधिकारियों संग इसे लेकर बैठक कर लें। जिला प्रशासन के भी संपर्क में रहे।
एसपी रेलवे ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन में देवघर (बाबा धाम) जाते हैं। गोरखपुर समेत सभी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। रेलवे के अधिकारियों से स्पेशल व रूटीन में चलने वाली ट्रेन की जानकारी लेकर विशेष कार्य योजना बनाकर पिकेट, निगरानी, गश्त ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्टेशन पर इकट्ठा होने वाली अनुमानित भीड़ की संख्या व पूर्व में यदि कोई घटना हुई है तो उसकी सूचना पुलिस कार्यालय में भेजें ताकि कमियों का निस्तारण कर अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। बदलते मौसम को देखते थाना व चौकी परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान दें।