फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations intensified in Gita Press for arrival President

President Visit: राष्ट्रपति के आगमन पर फूलों से होगी लीला चित्र मंदिर की सजावट, लगेंगे टावर एसी

Wed, 01 Jun 2022 02:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Jun 2022 02:33 PM IST
सार

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में गीता प्रेस के ट्रस्टियों के अलावा प्रचार-प्रसार से प्रमुख रूप से जुड़े लोग भी इसमें शामिल होंगे। उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। दो जून से ही प्रबंधन से जुड़े लोगों का आना शुरू हो जाएगा। गीता प्रेस के बगल में स्थित गीता भवन में ही अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Preparations intensified in Gita Press for arrival President
President Visit - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में चार जून को गीता प्रेस आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम का भव्य बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर गीता प्रेस में स्थित विश्व प्रसिद्ध लीला चित्र मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। वहां के तापमान को संतुलित करने के लिए टॉवर एसी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


गीता प्रेस स्थित लीला चित्र मंदिर को फूलों से सजाने की जिम्मेदारी भी पंडाल लगाने वाली फर्म को ही दी गई है। विभिन्न किस्म के फूलों से मंदिर को भव्य रूप देने का कार्य किया जाएगा। लीला चित्र मंदिर की भव्यता को देखते हुए प्रशासन ने यह उम्मीद जताई है कि राष्ट्रपति कोविंद 15-20 मिनट तक मंदिर में स्थित देवी-देवताओं के ऐतिहासिक महत्व के चित्रों के दर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए ही गीता प्रेस प्रबंधन लीला चित्र मंदिर की भव्य सजावट में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। जर्मन हैंगर पंडाल लगाने का काम भी तेजी से हो रहा है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि तीन जून तक हर हाल में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

विज्ञापन

देश की प्रथम महिला भी हो सकती हैं शामिल

देश की प्रथम महिला सविता कोविंद भी गीता प्रेस के इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल हो सकती हैं। गीता प्रेस प्रबंधन के मुताबिक राष्ट्रपति की पत्नी के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आएंगे देश भर से अतिथि

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में गीता प्रेस के ट्रस्टियों के अलावा प्रचार-प्रसार से प्रमुख रूप से जुड़े लोग भी इसमें शामिल होंगे। उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। दो जून से ही प्रबंधन से जुड़े लोगों का आना शुरू हो जाएगा। गीता प्रेस के बगल में स्थित गीता भवन में ही अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। आमंत्रित अतिथियों की सूची और मोबाइल नंबर गीता प्रेस की ओर से प्रशासन को भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी अतिथियों का रिकॉर्ड प्रबंधन ने तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed