{"_id":"692607892e10a272d703625f","slug":"preparations-for-the-inter-university-competition-are-in-full-swing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1146157-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की तैयारी तेज
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को सत्र 2025-26 में पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता 15 से 19 जनवरी तक आयोजित होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसमें प्रतिभाग के लिए अब तक 20 टीमों ने पंजीकरण करा लिया है। डीडीयू प्रशासन को उम्मीद है कि इसमें लगभग 50 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
डीडीयू में खिलाड़ियों के ठहरने, परिवहन, भोजन, अन्य सुविधाओं के साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट को राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें उच्चस्तरीय सुविधाएं दी जा सकें। डीडीयू के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने कहा कि इससे पहले भी विश्वविद्यालय को कई बार पूर्वी जोन और अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिल चुकी है। इससे पहले अंतिम बार सत्र 2019-20 में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी मिली थी। ब्यूरो