फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for organizing Chhath Puja in Gorakhpur have been completed.

छठ पूजा 2024: गोरखपुर में तैयारियां पूरी, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Thu, 07 Nov 2024 11:17 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 11:17 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को छठ महापर्व का तीसरा दिन है, जिसे कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं निर्जल उपवास रखेंगी। शाम को सोलह श्रृंगार कर मंगल गीत गाते हुए निर्जल व्रती महिलाएं छठ घाट पहुुंचेंगी। दउरा में विभिन्न प्रकार के फल रखकर सिर पर उठाकर नंगे पैर परिवार के लोग नदी,तालाब व कृत्रिम घाट पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Preparations for organizing Chhath Puja in Gorakhpur have been completed.
छठ पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर बुधवार को पर्व के दूसरे दिन महिलाओं ने खरना किया था। दिन भर व्रत रहकर शाम को गुड़ की खीर व रोटी ग्रहण किया। इसके बाद घर वालों ने इसे प्रसाद के रूप में खाया। इसके बाद से ही 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य व्रती महिलाएं छठ घाट पर देंगी।

विज्ञापन


बुधवार को पूरा दिन महिलाओंं ने तैयारियों में बीताया। लग भग छठ करने वाले सभी घरों में ठेकुआ प्रसाद बनाया गया। बहुत से घरों में मिट्टी का चूल्हा बनाकर इस पर प्रसाद बनाया गया। दिन भर घरों में भी छठ का मंगल गीत महिलाओं नेे तैयारी करते समय गाया। इसके साथ ही बाजारों से खरीददारी कर लाये गए विभिन्न प्रकार के फलों को एक दउरे में सजा कर रखा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छठ महापर्व का तीसरा दिन है, जिसे कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं निर्जल उपवास रखेंगी। शाम को सोलह श्रृंगार कर मंगल गीत गाते हुए निर्जल व्रती महिलाएं छठ घाट पहुुंचेंगी। दउरा में विभिन्न प्रकार के फल रखकर सिर पर उठाकर नंगे पैर परिवार के लोग नदी,तालाब व कृत्रिम घाट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां महिलाएं घाट पर बनी बेदी पर छठ माता की पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु के लिए कामना करेंगी। शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य 5 बजकर 29 मिनट पर दिया जाएगा। रात में कोसी भरने की परंपरा का भी निर्वहन किया जाएगा।


शुक्रवार को ब्रम्ह मुहूर्त मेें मंलग गीत गाते हुए महिलाएं छठ घाट पहुंचेंगी जहां पूजा-अर्चना करने के बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य 6 बजकर 32 मिनट पर दिया जाएगा। जिसके बाद चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। पंडित जोखन पांडेय ने बताया कि सूर्य को परम ब्रह्म और माया षष्ठी को परा प्रकृति की संज्ञा दी जाती है। ऐसा योग कदाचित ही प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र पर्व पर समस्त देवगणों की अनुकंपा व्रतियों को प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed