फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for Eid al-Fitr have intensified in the city's mosques and Eidgahs.

Gorakhpur News: ईद की नमाज का समय घोषित, तैयारियां तेज

Tue, 17 Mar 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Eid al-Fitr have intensified in the city's mosques and Eidgahs.
गोरखपुर। ईद-उल-फित्र को लेकर शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शव्वाल का चांद नजर आने पर 20 या 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद की नमाज के लिए विभिन्न मस्जिदों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर की अधिकांश मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय घोषित कर दिया गया है। सुबह सात बजे से नमाज का सिलसिला शुरू होकर 10:30 बजे तक चलेगा। कई प्रमुख ईदगाहों में सुबह आठ से नौ बजे के बीच बड़ी संख्या में नमाजी जुटेंगे।
विज्ञापन

इबादत में बीत रहे रमजान के आखिरी दिन : सोमवार को 26वां रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। शबे-कद्र की ताक रातों में लोगों ने पूरी रात इबादत कर दुआएं मांगीं। बाजारों में ईद की खरीदारी भी तेज हो गई है। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि रमजान इंसान को दीनदार, परहेजगार और अनुशासित जीवन की शिक्षा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed