फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation to get 248 teachers records checked with STF

248 शिक्षकों के रिकॉर्ड की जांच एसटीएफ से कराने की तैयारी, जानिए क्या है वजह

Sat, 24 Oct 2020 09:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Oct 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation to get 248 teachers records checked with STF
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस रिकार्ड की जानकारी अपलोड करने से आनाकानी करने वाले 248 शिक्षकों की जांच एसटीएफ करेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को चिंहित कर लिया है। साथ ही आखिरी बार 10 नवंबर तक रिकार्ड अपलोड करने का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


तय समय तक जानकारी न देने वाले शिक्षकों को संदिग्ध माना जाएगा। साथ ही उनकी सूची बनाकर एसटीएफ को जांच के लिए भेजी जाएगी। शासन स्तर से इसे लेकर जारी आदेश गोरखपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में भी पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिले में 248 शिक्षकों ने अभी तक पोर्टल पर विवरण अपलोड नहीं कराया है। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के नौकरी से संबंधित विवरण को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। विभाग के मुताबिक पोर्टल पर विवरण अपलोड होने के बाद विभाग में फर्जी शिक्षकों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व कर्मचारियों का विवरण अपलोड किया जाना है। पोर्टल पर विवरण अपलोड करने के लिए विभाग ने कई बार समय बढ़ाया। इसके बावजूद विवरण अपलोड करने को लेकर शिक्षक लापरवाही बरतते रहे। अब शासन ने इनसे सख्ती से निपटने का फैसला किया है।

 

7500 शिक्षक तो तीन हजार शिक्षामित्र हैं कार्यरत

जिले में परिषदीय विद्यालयों में 7500 शिक्षक, तीन हजार शिक्षामित्र व साढ़े पांच सौ अनुदेशक हैं। इसके अलावा 250-300 कर्मचारी हैं। जिले में 97 प्रतिशत शिक्षकों व कर्मचारियों का विवरण अपलोड हो चुका है। 248 का विवरण पोर्टल पर आना बाकी है। अब बेसिक शिक्षा परिषद ने इसको भलेकर दस नवम्बर की आखिरी समय सीमा तय की है।

बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि जिले में 97 प्रतिशत शिक्षकों व कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। 248 शिक्षकों ने अब तक विवरण क्यों नहीं दर्ज कराया है इसकी खंड शिक्षाधिकारियों से ब्लॉकवार जानकारी मांगी गई है। अगले कुछ दिनों में शत-प्रतिशत विवरण अपलोड करा लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed