फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation of chargesheet against the mastermind of Gorakhpur in Ranchi paper leak case

Gorakhpur News: रांची में पेपर लीक मामले में गोरखपुर के मास्टर माइंड पर चार्जशीट की तैयारी

Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Preparation of chargesheet against the mastermind of Gorakhpur in Ranchi paper leak case
- शाहपुर इलाके से 27 मार्च को पकड़ा गया था आरोपी, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई थी एसआईटी रांची
विज्ञापन

- साॅल्वर गैंग के सरगना के रूप में रांची में संदीप पर आरोप पत्र करेगी दाखिल
- साॅल्वर की कमाई से गोरखपुर के कई हॉस्पिटलों में लगाए हैं संदीप ने रुपये
गोरखपुर। रांची में पेपर लीक मामले में गोरखपुर के मास्टर माइंड शाहपुर पादरी बाजार हनुमंत नगर निवासी संदीप त्रिपाठी उर्फ शशिभूषण दीक्षित पर चार्जशीट लगाने की तैयारी चल रही है। रांची से आई एसआईटी ने 27 मार्च को शाहपुर इलाके से ही संदीप को उसके दोस्त विवेक रंजन के साथ गिरफ्तार किया, इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई थी। झारखंड में हुए जेएसएससी सीजीएल प्रश्नपत्र लीक मामले में संदीप को मास्टर माइंड बताया गया है। बताया जा रहा है कि साॅल्वर के रूप में रुपये कमाकर संदीप ने गोरखपुर के कई हाॅस्पिटलों में लगाया है।

दरअसल, संदीप त्रिपाठी मूल रूप से गोपालगंज जिला के गिरधर परसा का रहने वाला है। वर्तमान में वह गोरखपुर जिले के हनुमंत नगर कॉलोनी लेन नंबर पांच में पांच साल से मकान बनवा कर रहता है। बताया जा रहा है कि एक गोरखपुर में अस्पताल का संचालन भी करता है, हालांकि उसके करीबी बताते हैं कि एक नहीं कई हास्पिटलों में उसने पैसा लगाया है। एसआईटी रांची ने उसके साथी विवेक रंजन को भी गोरखपुर से ही पकड़ा था, वह गोपालगंज जिले के परखोली गांव का रहने वाला है। विवेक रंजन पादरी बाजार हनुमंत नगर सेक्टर दो में रहता था। 27 मार्च को दोनों की तलाश में रांची एसआईटी आई थी और कैंट एवं शाहपुर पुलिस टीम के साथ दोनों को पकड़ा था। कैंट थाने में दाखिल करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर एसआईटी दोनों को लेकर गई थी। दोनों आरोपियों को एसआईटी ने जेल भेजवा दिया था। बताया जा रहा है कि इसी मामले में अब चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed