फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation for UP board exam begins

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, परीक्षा केंद्रों का मांगा रिकार्ड

Fri, 27 Nov 2020 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Preparation for UP board exam begins
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, परीक्षा केंद्रों का मांगा रिकार्ड
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों का पूरा रिकार्ड पांच दिसंबर तक मांगा है। उसके बाद ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस बार परीक्षा में 54306 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कक्षाएं ऑनलाइन ही चली है। जुलाई से विद्यालय लगातार बंद चल रहे हैं। नवंबर में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शिफ्टवार चलाई जा रही है। इधर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले के 54306 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल के 30093 और इंटरमीडिएट के 24213 अभ्यर्थी नामांकित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के समस्त विद्यालयों का रिकार्ड मांगा है, जिसमें विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, कक्षाओं की स्थिति, सीसीटीवी कैमरा, शिक्षकों की संख्या व अन्य संसाधन की जानकारी ऑनलाइन परिषद की बेवसाइट पर देनी है। पिछले वर्ष जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी इतने ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाए जाने की रिपोर्ट परिषद से मांगी गई है। समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने विद्यालय का पूरा रिकार्ड परिषद की बेवसाइट पर पांच दिसंबर तक अपलोड कर दें, जिससे की परीक्षा केंद्र बनाए जाने की कार्रवाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed