फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation complete on paper in reality cases of dengue increasing in Gorakhpur

गेस्ट एडिटर च्वाइस: कागजों में तैयारी पूरी, हकीकत में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले

Tue, 02 Nov 2021 07:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Nov 2021 07:47 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में भले ही अब तक डेंगू के सिर्फ 41 मरीज मिले हो, लेकिन हकीकत इससे इतर है। शहर के निजी अस्पतालों में भी डेंगू मरीज इलाज करा रहे हैं। इनकी संख्या भी करीब 100 से अधिक होगी।

विज्ञापन
Preparation complete on paper in reality cases of dengue increasing in Gorakhpur
डेंगू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सितंबर से ही चल रही तैयारी कागजों में सिमटकर रह गई। यही वजह है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 41 हो गई है। विभाग का दावा है कि नौ टीमें शहरी क्षेत्रों में निरीक्षण कर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने में जुटी हुई है। अब तक टीमें 21 हजार से अधिक जल जमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कर चुकी है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विभाग स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकपाने में अब तक नाकाम साबित हुआ है। सितंबर में लखनऊ और प्रयागराज से दो मरीजों के मिलने के बाद विभाग चेता नहीं। इसका नतीजा यह रहा है कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। अभियान के तहत कुछ जगहों पर साफ-सफाई हुई और छिड़काव कराया गया। इसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसका असर यह हुआ कि डेंगू के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसके बाद भी विभाग इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में भी चल रहा है इलाज
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में भले ही अब तक डेंगू के सिर्फ 41 मरीज मिले हो, लेकिन हकीकत इससे इतर है। शहर के निजी अस्पतालों में भी डेंगू मरीज इलाज करा रहे हैं। इनकी संख्या भी करीब 100 से अधिक होगी। बस राहत की बात इतनी है कि एक भी मरीज की मौत पिछले चार सालों से नहीं हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से लेकर बीआरडी और सीएचसी पर बनाए गए हैं डेंगू के वार्ड

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मरीज को देखते हुए जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और हर सीएचसी पर बेड बनाए गए हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज में 70 बेड तथा जिला अस्पताल में 11 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। इन वार्डों में 17 मरीज भर्ती हैं। जबकि 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन-तीन बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। साथ ही सभी केंद्रों और हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर जांच के लिए रैपिड किट उपलब्ध करा दी गई है, जहां पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

वर्ष       डेंगू ग्रसित     मौत
2016       168           00
2017        11            02
2018        25            00
2019      114            00
2020       09             00
2021       41             00

डेंगू के लक्षण
त्वचा पर चकत्ते, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, तेज बुखार, मसूढ़ों से खून बहना, नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, डायरिया यह डेंगू के लक्षण है।

साफ पानी में पनपते हैं डेंगू के मच्छर
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि इस मौसम में डेंगू के मच्छर पनपते हैं। ऐसे में इससे बचने का एक ही उपाय है कि स्वच्छता। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। ऐसी स्थिति में कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पानी पीने का बर्तन, फ्रिज की ट्रे आदि को हमेशा साफ रखें। मच्छरदानी लगाकर सोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed