फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pregnant woman dies in Gorakhpur Bansgaon CHC allegation of negligence

Gorakhpur News: गोरखपुर के बांसगांव सीएचसी में गर्भवती की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 22 Jun 2023 12:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Jun 2023 12:49 PM IST
सार

सीएचसी पर इमरजेंसी में तैनात डाॅ. धीरज शाही और फार्मासिस्ट बाबूराम ने मरीज को लेबर रूम में भर्ती कर लिया। लेबर रूम की स्टाफ नर्स संगीता त्रिपाठी ने इलाज शुरू किया। सुबह ज्योति की मौत हो गई। इस बावत स्टॉफ नर्स सुनीता त्रिपाठी से बात करने की कोशिश की गई, पर फोन नहीं रिसीव किया गया।

विज्ञापन
Pregnant woman dies in Gorakhpur Bansgaon CHC allegation of negligence
ज्योति। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को आई गर्भवती महिला की इलाज के कुछ घंटे बाद मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, जानकारी होने पर एसीएमओ डॉ. गणेश यादव बुधवार देर शाम जांच के लिए सीएचसी पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी ज्योति (24) की शादी नितेश से चार वर्ष पहले हुई थी। उन्हें दूसरी बार प्रसव होना था। मंगलवार को दर्द होने पर पति नितेश ने गांव की आशा कार्यकर्ता सुशीला को जानकारी दी। सुशीला और परिजन सरकारी एंबुलेंस की मदद से रात 11 बजे ज्योति को लेकर सीएचसी बांसगांव पहुंचे।
विज्ञापन


सीएचसी पर इमरजेंसी में तैनात डाॅ. धीरज शाही और फार्मासिस्ट बाबूराम ने मरीज को लेबर रूम में भर्ती कर लिया। लेबर रूम की स्टाफ नर्स संगीता त्रिपाठी ने इलाज शुरू किया। सुबह ज्योति की मौत हो गई। इस बावत स्टॉफ नर्स सुनीता त्रिपाठी से बात करने की कोशिश की गई, पर फोन नहीं रिसीव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मां ने दर्ज कराया था केस: रुपयों के लालच में बेटे ने ही की थी रिक्शा चालक की हत्या, भेजा गया जेल
 

मामले की जानकारी होने पर एसीएमओ डॉ. गणेश यादव देर शाम जांच के लिए सीएचसी पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों से अलग-अलग जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बात की। ज्योति के ससुर और पति नितेश ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और कर्मचारी की लापरवाही से ज्योति की जान गई। आरोप है कि सुबह हालत बिगड़ने पर मुंह से झाग और नाक से खून निकलने लगा था। इसके बाद मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की पराग डेयरी बंद: चार जिलों के दुग्ध उत्पादकों में हड़कंप, देवरिया में प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ता सुशीला का आरोप है कि उसी समय मरीज की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

क्या कहती हैं महिला डॉक्टर

सीएचसी पर तैनात महिला डॉ विजयलक्ष्मी घोष ने कहा कि रात में उनकी ड्यूटी नहीं थी। वह सुबह आठ बजे पहुंचीं तो मरीज को झटका आ रहा था। मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  जन स्वास्थ्य की रक्षा हमारा दायित्व: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, निस्तारण के लिए दिया भरोसा

सीएचसी प्रभारी डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल ने कहा कि रात में महिला को लाया गया था। उस समय उनकी हालत गंभीर थी। हमें सुबह जानकारी हुई। उस समय बच्चे की धड़कन चल रही थी। उसे डॉ. विजयलक्ष्मी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूरी जानकारी लेकर ही इस बारे में कुछ बता पाऊंगा।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि परिजनों के आरोप के आधार पर मामले की जांच के लिए एसीएमओ को भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर ही मरीज को रेफर किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed